img-fluid

इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत, पांच मिनट बाद युवक ने तोड़ा दम; झोलाछाप फरार

August 30, 2026

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुखार का इलाज कराने के दौरान एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही मिनट बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मामला जसवंतपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रत्नेश के रूप में हुई है। बताया गया कि रत्नेश पिछले कुछ समय से बुखार से पीड़ित था। उसके इलाज के लिए परिजनों ने नगला हिम्मत निवासी एक स्थानीय व्यक्ति को घर बुलाया, जो मेडिकल स्टोर चलाने के साथ घर पर ही लोगों का इलाज करने का काम करता है।


  • परिजनों के मुताबिक, उक्त व्यक्ति ने रत्नेश को बुखार के इलाज के लिए इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और करीब पांच मिनट के भीतर उसने दम तोड़ दिया। परिजन आनन-फानन में उसे अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जसवंतपुर थाना प्रभारी सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में मौत की वास्तविक वजह सामने आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • कलेक्टर के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, CHO नहीं ले पाईं महिला मरीज का BP

    Sun Aug 30 , 2026
    टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति के निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर विवेक कुमार श्रोतिय को सापौन उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। निरीक्षण के दौरान पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) रितु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved