img-fluid

ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में रोक दिए पाकिस्तान के 3 जहाज

March 01, 2026

इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने रविवार को पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन के 3 जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य में जाने से रोक दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ये जहाज तेल लेकर जा रहे थे। ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में जिन पाकिस्तानी जहाजों को रोका गया है उनके नाम कराची, लाहौर और खैरपुर हैं। सूत्रों ने बताया कि लाहौर और खैरपुर जहाजों को UAE के फुजैराह बंदरगाह पर रुकने के आदेश दिए गए हैं, जबकि कराची जहाज को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर लंगर डालने को कहा गया है। इन तीनों जहाजों पर पाकिस्तानी क्रू सवार था।


  • ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी कि IRGC ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए बंद है, चाहे वे व्यापारिक हों या नौसेना के। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है। यह फारस की खाड़ी से खुले समुद्र तक का एकमात्र समुद्री रास्ता है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री गलियारों में से एक है। इसकी लंबाई करीब 104 मील (167 किलोमीटर) है और चौड़ाई 60 मील (96 किलोमीटर) से लेकर सबसे संकरी जगह पर 24 मील (39 किलोमीटर) तक है। यह सऊदी अरब, ईरान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से तेल निर्यात का मुख्य रास्ता है, जो ओमान की खाड़ी और अरब सागर से वैश्विक बाजारों तक जाता है।

    Share:

  • Khamenei's death, bombings, attacks and counterattacks... What has happened so far in the Iran-Israel-US war?

    Sun Mar 1 , 2026
    New Delhi: The US and Israel launched a joint military operation against Iran, targeting top Iranian leaders and military bases. Several powerful explosions rocked the Iranian capital, Tehran, causing significant damage to the residence of Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei. Iranian media has confirmed Khamenei’s death. Iran has now launched retaliatory missile attacks against Israel […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved