
जोधपुर । सरकार (Government) दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालुओं को (120 Devotees from Jodhpur stranded in Dubai) सुरक्षित वापस लाए (Brings back Safely) ।
मिडिल ईस्ट में जारी मिसाइल हमलों के बीच जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे होने की खबर से परिजनों में चिंता बढ़ गई है। यह जत्था सूरसागर बड़ा रामद्वारा से 23 फरवरी को सत्संग और भ्रमण के लिए दुबई रवाना हुआ था। श्रद्धालु रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में यात्रा पर गए थे।
जानकारी के अनुसार, मंडोर और सूरसागर क्षेत्र के माली समाज के 100 से अधिक लोग इस जत्थे में शामिल हैं। श्रद्धालु आबूधाबी से वापसी कर रहे थे, तभी क्षेत्र में हमलों और आपातकाल की सूचना मिली। राम मंदिर दर्शन के समय हमले की खबर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। निर्धारित उड़ान रद्द कर दी गई और श्रद्धालुओं को वापस दुबई भेज दिया गया। वर्तमान में सभी श्रद्धालु मीना बाजार स्थित एक होटल में अस्थायी रूप से ठहरे हुए हैं। लगातार मिसाइल हमलों की खबरों से उनमें दहशत का माहौल है। यात्रियों के पास मौजूद धनराशि भी लगभग समाप्त हो चुकी है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
जोधपुर में परिजन अत्यधिक चिंतित हैं और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर त्वरित सहायता सुनिश्चित करने की अपील की है। परिजनों ने मांग की है कि भारत सरकार और दूतावास तत्काल हस्तक्षेप कर श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved