img-fluid

कुवैत का दावा- अमेरिका के कई लड़ाकू विमान क्रैश, वीडियो में गिरता दिखा फाइटर जेट

March 02, 2026

दुबई। ईरान पर किए गए हमले के बाद से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में जल रहा है। ईरान ने इस हमले के बाद इस्राइल, इराक, यूएई समेत कई देशों में मिसाइलें दागी। वहीं इस्राइल और अमेरिकी की ओर से ईरान में अब भी बमबारी जारी है। जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष लीडर की मौत हो चुकी है।


  • इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है। F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है। हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। अमेरिका और कुवैत की सेना की ओर भी कोई बयान नहीं आया है।

    कुवैत की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस घटना के बाद कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हालांकि कुल संख्या और घटनाओं के विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं। वीडियो फुटेज में विमान आग में लिपटा दिख रहा है और तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई देता है।

    Share:

  • नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, 27 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    Mon Mar 2 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ (Farmer Welfare Year) के रूप में मनाने की दिशा में राज्य सरकार (State Goverment) ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट (Agriculture Cabinet) आयोजित की गई। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved