img-fluid

ईरान-इजरायल तनाव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, “एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं”

March 03, 2026

नई दिल्ली। ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की हत्या के बाद तनाव चरम पर है। कुवैत, सऊदी अरब, यूएई और बहरीन तक ईरान (Iran) ने अमेरिकी ठिकानों के अलावा सिविलियन इलाकों पर भी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच खाड़ी देशों में हवाई संचालन फिलहाल रोक दिए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक (Indian citizens) मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं।

कतर में फंसे भारतीयों के लिए निर्देश
कतर में भारतीय दूतावास ने फंसे भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि सभी भारतीय नागरिक कतर के अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक चैनलों की जानकारी और गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। उन्हें केवल सत्यापित और ऑफिशियल स्रोतों से ही सूचना लेने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अनावश्यक रूप से सार्वजनिक जगहों पर न जाएं।


  • एयरस्पेस बंद, फ्लाइट ऑपरेशन फिलहाल रोके गए
    दूतावास ने बताया कि कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन फिलहाल रोक दिए गए हैं। एयरस्पेस सुरक्षित घोषित होने के बाद ही फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू होंगी। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे एयरपोर्ट पर न जाएं और लेटेस्ट जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से सीधे संपर्क करें।

    सतर्कता और सुरक्षा सबसे जरूरी
    इस समय कतर में फंसे भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक अपडेट का पालन करें और सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। यह कदम मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

    Share:

  • Holi 2026: रंगों का त्योहार कहीं न बना दे बीमार! सफदरजंग अस्पताल के एक्सपर्ट ने बताए सेफ होली के जरूरी टिप्स

    Tue Mar 3 , 2026
      नई दिल्ली। रंग, उमंग और स्वाद से(The festival of Holi, filled with color) भरी होली का त्योहार खुशियां लेकर आता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही(little carelessness) इस जश्न को बीमारी में बदल(this celebration into illness) सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए (Safdarjung Hospital) के वरिष्ठ जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ(public health expert) डॉ. जुगल किशोर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved