img-fluid

सड़क पर कचरा फेंका तो लग सकता है ₹1 लाख का फटका, यहां लागू हुआ ये नियम

March 03, 2026

बलूरघाट: अक्सर लोग कुछ भी खाने पीने की चीजों लेकर खाते हैं और उनके रैपर या बॉक्स को सड़क पर ही फेंक देते हैं. लेकिन अब ऐसा करने पर एक लाख रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है. दरअसल पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में नगर निगम ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए है. नगर निगम ने सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ एक हजार से एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूले जान की बात कही है.

बलूरघाट निगग निगम की टीम के अनुसार, सड़क पर कचरा फेंकने की वजह से लोगों को परेशानी होती है. फेंका गया कचरा धीरे-धीरे बड़े ढेर में तब्दील हो जाता है. बहुत लोगों को सड़क पर चलते-चलते खाने-पीने की आदत होती है और कचरा सड़क पर फेंकने की आदत होती है. ये जमा होते-होते कचरे का पहाड़ बन जाता है. बदबू आने लगती है. इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है.


  • कचड़े के ढेर और बदबू से परेशान लोग लगातार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे. वहीं अब नगर निगम के फैसले पर खुशी जाहिर की है. बलूरघाट नगरपालिका इस कचरे को साफ करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है. नगरपालिका निगरानी के लिए बलूरघाट शहर की विभिन्न सड़कों पर कैमरे लगाने की योजना बना रही है. इस कदम का उद्देश्य गैर-जिम्मेदार नागरिकों को पकड़ना है. निगरानी के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा. कचरा फेंकने पर आप कैमरों में कैद हो जाएंगे. जिसके बाद पहचान कर नगर निगम की टीम आपके घर पर पहुंचेगी और भारी भरकम जुर्माना वसूलेगा.

    नगरपालिका ने जानकारी दी है कि 1000 से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. लंबे समय से फैली बदबू के कारण सड़क पर चलते समय नाक ढकनी पड़ती थी. स्थानीय निवासी भी इस पहल से खुश हैं. उनका मानना ​​है कि अब से कोई भी कचरा फेंकने से पहले दो बार सोचेगा.

    Share:

  • ईरान की महिला टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान, बीच मैदान क्यों उठाया ये कदम?

    Tue Mar 3 , 2026
    डेस्क: ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स के अपने देश पर हमले के बाद अपने पहले एशियन कप गेम में नेशनल एंथम नहीं गाने का फैसला किया. यहां साउथ कोरिया ने सोमवार रात गोल्ड कोस्ट में अपने ग्रुप स्टेज गेम में ईरान को 3-0 से हराया. 2022 एडिशन में चीन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved