img-fluid

6 यात्री बसों पर कार्रवाई, डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला

November 05, 2026

उज्जैन। शहर में परिवहन विभाग का विशेष जांच अभियान चल रहा है। कार्रवाई के दूसरे दिन करीब 6 बसें नियम विरुद्ध संचालित मिली। जिन पर आरटीओ ने एक लाख 55 हजार 920 रुपए का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान सबसे ज्यादा खामियां उज्जैन से देवास और इंदौर मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों में देखने का मिली।


  • उल्लेखनीय है कि परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर इन दिनों उज्जैन परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न रूटों पर संचालित की जाने वाली लोक परिवहन वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों की जांच कर उनके दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। साथ ही स्कूली बसों में चालक और कंडक्टर के व्यवहार की जानकारी बच्चों से ली जा रही है। इसी क्रम में अभियान के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने 30 से अधिक वाहनों की जांच की और 6 बसों को अवैध रूप से संचालित होते पकड़ा। इसमें बस क्रमांक रूक्क१र्३ंक्त९४३१, रूक्क१र्३ंक्त९१९७, रूक्क१र्३ंहृ५७८६, रूक्क१३क्क४०५०, रूक्क०९स्न्र९९५०, रूक्क१र्३ंङ्ख३८९९ आदि शामिल हैं। कार्रवाई के चलते वाहनों में बैठी सभी सवारियों को परेशानी न हो इसके लिये उन्हें अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा हैं। आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि इन दिनों विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Share:

  • सिखों पर विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत, याचिका खारिज

    Thu Nov 5 , 2026
    नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. यह मामला सिखों पर कथित विवादित टिप्पणी से जुड़ा था. अदालत में दाखिल इस याचिका में कांग्रेस नेता राहुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved