img-fluid

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने घोषित किए नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल, देखें लिस्ट

March 03, 2026

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 (Rajya Sabha Elections 2026) को लेकर चुनावी सरगर्मी चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया (Enrollment Process) में केवल एक दिन शेष हैं। इससे ठीक पहले BJP ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया है। इसके अलावा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी राज्यसभा के लिए भेजा है।

बीजेपी की लिस्ट में 9 नाम
बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट की बात करें तो इसमें बिहार से 2, असम से 2, ओडिशा से 2 और छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा से एक-एक उम्मीदवारों के नाम है। बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार का नाम दिया है। इसके अलावा असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन का नाम है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। इस लिस्ट में आगे हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी है। इसके अलावा बीजेपी की लिस्ट में ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार दो लोगों के नाम हैं।

Image

Image


  • एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा
    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेन्द्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श एवं आपसी संवाद के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि श्री कुशवाहा आगामी 05 मार्च को उम्मीदवारी हेतु बिहार विधानसभा में अपना नामांकन करेंगे। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।

    इन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव
    निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव होना है उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) के नाम शामिल हैं। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

    नितिन नवीन ने क्या कहा?
    BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने कहा, “होली का त्योहार बिहार आए बिना अधूरा है। घर पर, परिवार के साथ, अपने चुनाव क्षेत्र में, कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों के साथ होली मनाने का मज़ा ही कुछ और है। यह एक ऐसा त्योहार है जो न सिर्फ़ हर घर को रंग देता है बल्कि उसे खुशियों और आपसी भाईचारे से भी भर देता है। मैं बिहार और देश के सभी लोगों को होली की दिल से बधाई देता हूँ। होली में बुराई की हार होती है और अच्छाई की जीत होती है। बिहार अच्छाई और विकास की ओर बढ़े।”

    Share:

  • भारत सरकार ने ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन और खामेनेई की हत्या की निंदा करने से परहेज किया - सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी

    Tue Mar 3 , 2026
    नई दिल्ली । सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी (CPP President Sonia Gandhi) ने कहा कि भारत सरकार (Indian Government) ने ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन और खामेनेई की हत्या की (Violation of Iran’s Sovereignty and the Assassination of Khamenei ) निंदा करने से परहेज किया (Refrained from Condemning) । कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved