img-fluid

पश्चिम एशिया संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम

March 04, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। इसका मकसद वहां प्रभावित लोगों की मदद करना है। मंत्रालय ने बताया कि लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक पश्चिम एशिया में रहते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई भारत सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेहरान में भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठाया है। दूतावास ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को राजधानी तेहरान से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905।


  • मामले में अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने भी कई हमले किए हैं। ईरान ने मुख्य रूप से इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।

    विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मंत्रालय ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी घटनाक्रम को नजरअंदाज नहीं कर सकता जिसका उन पर बुरा असर पड़े। भारत सरकार बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है। वह देश के हित में जरूरी फैसले लेगी। इसके लिए मंत्रालय इलाके की सरकारों और दूसरे सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है।

    Share:

  • फिनलैंड के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, PM मोदी बोले- नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे रिश्ते

    Wed Mar 4 , 2026
    नई दिल्ली। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार सुबह भारत पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति स्टब का औपचारिक स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री के.वी. सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब। मैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved