
देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) में आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (online registration) शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण (offline registration) की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है। छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं।
भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved