img-fluid

13 साल तक रही दुश्मनी; अब मंच पर साथ हंसते हैं मनोज तिवारी और रवि किशन

March 09, 2026

पटना। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दो बड़े सितारे मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और रवि किशन (Ravi Kishan) आज भले हीअच्छे दोस्त और एक ही पार्टी के नेता हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों के बीच 13 साल तक जबरदस्त दुश्मनी रही। हाल ही में टीवी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रवि किशन ने इस पुराने विवाद को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं।

शो में दिया मनोज तिवारी को जवाब

दरअसल, इससे पहले शो के एक एपिसोड में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा था कि रवि किशन को राजनीति में लाने का श्रेय मनोज तिवारी को जाता है। इस पर मनोज तिवारी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि “ये बात वो मानें तब ना।”

अब शो के नए एपिसोड में रवि किशन ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मनोज तिवारी उनके जूनियर हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि मनोज को मुंबई घुमाने से लेकर ब्लैक कॉफी पीना और यहां तक कि संसद में बोलने का आत्मविश्वास भी उन्होंने ही सिखाया।



  • बनारस घाट का किस्सा भी सुनाया

    रवि किशन ने शो में एक पुराना किस्सा सुनाते हुए कहा कि फिल्म कन्यादान की शूटिंग के दौरान वाराणसी के घाट पर मनोज तिवारी पहली बार इतने बड़े फिल्म कैमरे के सामने आए थे।

    उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने ही मनोज को फिल्मी माहौल से परिचित कराया और कई चीजें सिखाईं।

    13 साल तक नहीं करते थे बात

    हालांकि आज दोनों के रिश्ते सामान्य हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में दोनों के बीच कड़ा कॉम्पिटिशन और ईगो क्लैश था। बताया जाता है कि करीब 13 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बात तक नहीं की।

    रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में दोनों एक-दूसरे के साथ स्टेज शेयर करना भी पसंद नहीं करते थे। अगर किसी कार्यक्रम में पता चलता कि सामने वाला आ रहा है तो दूसरा रास्ता बदल लिया जाता था।

    फिल्म में मार खाने से किया था इनकार

    रवि किशन ने यह भी खुलासा किया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके किरदार को मनोज तिवारी के किरदार से मार खानी थी, लेकिन ईगो क्लैश के चलते उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

    उनका कहना था कि उस समय दोनों एक-दूसरे को कड़ा प्रतियोगी मानते थे और फैंस भी नहीं चाहते थे कि उनका पसंदीदा हीरो किसी दूसरे के सामने कमजोर दिखे।

    अब दोस्ती में बदली पुरानी राइवलरी

    समय के साथ दोनों के रिश्ते बदल गए। अब रवि किशन और मनोज तिवारी अच्छे दोस्त हैं और दोनों ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ मंच साझा करते और हंसी-मजाक करते देखा जाता है।

    Share:

  • हैरी पॉटर का ‘जादुई बस’ सीन कैसे हुआ शूट? पर्दे पर दिखा कमाल सिर्फ VFX नहीं, असली इंजीनियरिंग थी

    Mon Mar 9 , 2026
    मुंबई। मशहूर फिल्म सीरीज ‘द प्रिजनर ऑफ अजकाबान’ (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban) में दिखाई गई बैंगनी रंग की ‘ट्रिपल डेकर बस’ (Triple Decker Bus) आज भी दर्शकों को हैरान कर देती है। कई लोगों को लगता है कि यह पूरा सीन कंप्यूटर ग्राफिक्स का कमाल था, लेकिन सच यह है कि फिल्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved