img-fluid

लखनऊ कॉन्सर्ट में भावुक हुईं सुनिधि चौहान, गाते-गाते रो पड़ीं; फैंस ने तालियों से बढ़ाया हौसला

March 10, 2026

नई दिल्ली । मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान( Sunidhi Chauhan) का लखनऊ में हुआ लाइव कॉन्सर्ट (live concert) उस समय भावुक पल में बदल गया जब गाते-गाते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह कॉन्सर्ट उनके म्यूजिक(Concerts his music) टूर आई एम होम इंडिया टूर 2025–26 ( I Am Home India Tour 2025–26) का हिस्सा था, जिसके तहत वह देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म (perform)कर रही हैं।

दरअसल, लखनऊ के CoolBreeze Resorts में आयोजित इस शो के दौरान सुनिधि का गला काफी खराब था। बावजूद इसके वह मंच पर परफॉर्म कर रही थीं। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें बीच में गाना रोककर फैंस से माफी मांगनी पड़ी। अपनी आवाज की हालत को लेकर वह इतनी भावुक हो गईं कि मंच पर ही उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इस इमोशनल पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान चमकदार जंपसूट में नजर आईं और पूरे जोश के साथ परफॉर्म कर रही थीं। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अचानक गाना रोक दिया और रुंधी हुई आवाज में दर्शकों से कहा, “मेरा गला बहुत खराब है। आज मेरी आवाज बिल्कुल ठीक नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि आप सब मेरे साथ हैं और मैं फिर भी कोशिश करना चाहती हूं।”

इतना कहते-कहते वह भावुक हो गईं। उन्होंने आगे कहा कि अपने लंबे करियर में ऐसा शायद ही कभी हुआ हो जब उन्हें इस तरह मंच पर अपनी आवाज को लेकर परेशानी हुई हो। यही वजह थी कि वह इस स्थिति से थोड़ा असहज और शर्मिंदा महसूस कर रही थीं। अपनी बात कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और कुछ देर के लिए माहौल बेहद भावुक हो गया।

हालांकि इस दौरान वहां मौजूद हजारों फैंस ने उनका मनोबल गिरने नहीं दिया। जब सुनिधि ने दर्शकों से कहा, “मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत देना चाहती हूं। लेकिन शायद आज मेरी आवाज वैसी न निकले, इसलिए प्लीज मुझे माफ कर दीजिए,” तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों और चीयर से गूंज उठा। लोगों ने खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं।

खराब तबीयत और गले की परेशानी के बावजूद सुनिधि ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को संभाला और शो को जारी रखा। दर्शकों ने भी हर गाने पर तालियों और उत्साह के साथ उनका साथ दिया।

 


  • दरअसल यह कॉन्सर्ट उनके नेशनल टूर का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 24 दिसंबर 2025 को Mumbai से हुई थी। इसके बाद वह Delhi, Bengaluru, Ahmedabad और Chennai जैसे कई बड़े शहरों में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।

    अब इस टूर का ग्रैंड फिनाले Kolkata में होने वाला है। 14 मार्च को Aquatica Ground में होने वाले इस आखिरी शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं उनके चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि तब तक उनकी सेहत पूरी तरह ठीक हो जाएगी और वह पहले की तरह शानदार अंदाज में मंच पर नजर आएंगी।

    Share:

  • इन्दौर: आठ कमरों में होगी भाजपाइयों की ट्रेनिंग

    Tue Mar 10 , 2026
    वैचारिक अनुष्ठान से लेकर बूथ प्रबंधन तक की जानकारी देंगे वक्ता इन्दौर। शहर (Indore) में आज आयोजित होने वाली भाजपा (BJP) की प्रदेश स्तरीय (State level)  क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला (Workshop) को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved