img-fluid

ऊर्जा संकट देश के लिए परीक्षा की घड़ी…मिडिल ईस्ट के हालात पर बोले PM मोदी

March 12, 2026

नई दिल्ली: एनएक्सटी समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संकट देश के लिए परीक्षा की घड़ी है. इस संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है. हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि हालात से शांति के साथ निपटना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक बड़े युद्ध ने दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट में धकेल दिया है और एक देश के रूप में हम इससे कैसे निपटते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे 140 करोड़ भारतीयों पर पूरा भरोसा है कि कोविड काल की तरह हम इस संकट से भी उबर जाएंगे.

LPG को लेकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग LPG को लेकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. बिना कोई राजनीतिक मुद्दा उठाए, मैं कहूंगा कि वे खुद को ही बेनकाब कर रहे हैं. इस तरह के संकट से निपटने में हर किसी की अहम भूमिका होती है, चाहे वह राजनीतिक दल हों, मीडिया हो, युवा हों, शहर हों या गांव. पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया जानती है कि अगर आप भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको भारत से जुड़ना होगा और भारत में रहना होगा.


  • भारत तेजी से और स्थिर गति से आगे बढ़ रहा
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई वैश्विक संकटों के बावजूद, विश्व नेता और विशेषज्ञ बड़ी उम्मीदों के साथ भारत की ओर देख रहे हैं. इससे हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. कई वैश्विक नेताओं का कहना है कि भारत पूरी दुनिया के लिए केंद्र बिंदु बनता जा रहा है. विश्व कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन भारत तेजी से और स्थिर गति से आगे बढ़ रहा है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved