img-fluid

Mahalaxmi Rajyog 2026: मंगल-चंद्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ

March 16, 2026

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार(According to the principles of astrology) 16 मार्च 2026 की शाम से एक बेहद शुभ योग(auspicious planetary combination) बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग(Mahalakshmi Rajyoga) कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब मंगल और चंद्रमा एक ही राशि में आ जाते(Moon come together in the same zodiac sign) हैं। इस बार दोनों ग्रह कुंभ राशि में युति कर रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं।

ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 1 अप्रैल 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 16 मार्च 2026 को शाम 6:13 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 18 मार्च की रात 11:35 बजे तक यहीं रहेंगे। इस दौरान मंगल और चंद्रमा की युति से करीब ढाई दिन तक महालक्ष्मी राजयोग सक्रिय रहेगा, जिसे आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति देने वाला योग माना जाता है।

ज्योतिषियों का मानना है कि इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खास तौर पर मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय ज्यादा शुभ साबित हो सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, लेकिन महालक्ष्मी राजयोग कुछ राहत दे सकता है। इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और किसी विशेषज्ञ की सलाह से किया गया निवेश लाभ दे सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए मंगल-चंद्र की यह युति कर्क राशि वालों के लिए खास फलदायी मानी जा रही है। इस समय अप्रत्याशित धन लाभ या कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर भी महालक्ष्मी राजयोग का अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पद और सम्मान मिलने की संभावना है। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। कारोबार में निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है और पहले की गई मेहनत का फल मिलने की उम्मीद है। साथ ही पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

ज्योतिष के अनुसार यह राजयोग भले ही थोड़े समय के लिए बनेगा, लेकिन इस दौरान सही फैसले लेने और अवसरों का लाभ उठाने से कई लोगों को आर्थिक और पेशेवर स्तर पर फायदा मिल सकता है।

Share:

  • मार्च महीने में 15 दिन व्रत-त्योहारों की धूम, 18 मार्च को चैत्र अमावस्‍या, फिर अगले दिन मनेगा हिंदू नववर्ष, जाने पूरी डीटेल

    Mon Mar 16 , 2026
    नई दिल्‍ली । हिंदू नववर्ष (hindu new year) शुरू होने को है। हर साल चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा से नए विक्रम संवत की शुरुआत होती है। इस साल विक्रम संवत 2082 समाप्‍त होगा और विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। जिसका नाम रौद्र संवत्‍सर है। नया हिंदू साल चैत्र अमावस्‍या (Chaitra Amavasya) के अगले दिन से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved