img-fluid

राहुल गांधी के बाद अखिलेश यादव ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग

March 16, 2026

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बाद अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी और समाजवादी पार्टी ने एक समय में मिलकर देश को दिशा दी थी. उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि उस समय नेताजी (मुलायम सिंह यादव) बहुजन समावादी पार्टी के नेता कांशीराम जी ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया था और भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया था.

अखिलेश यादव ने कहा कि उसी के बाद बीजेपी अपने हर कार्यक्रम में बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लेकर आई. उन्होंने कहा कि आप पता करिए ये बात. मान्यवर कांशीराम जी के रास्ते पर चलने वाले जो लोग हैं, उनके साथ संघर्ष किया है वो उनके लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं.


  • अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर से सत्ता में लौटेंगी. उन्होंने यह भी दोहराया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी पुरानी सहयोगी है और यह साझेदारी जारी रहेगी.

    अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से यह भी आग्रह किया कि वह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव निकाय को केंद्र सरकार के प्रभाव में काम नहीं करना चाहिए. मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि BJP, प्रशासन और चुनाव तंत्र मिलकर काम करते हुए प्रतीत हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि एक मामले में एक पार्टी कार्यकर्ता ने पाया कि BJP सदस्यों ने हस्ताक्षरों का किसी मतदाता का नाम हटाने के लिए ‘फॉर्म 7’ के आवेदन जमा करने में इस्तेमाल किया गया था.

    Share:

  • सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदला, अब ये होगा नया टाइटल

    Mon Mar 16 , 2026
    डेस्क: सलमान खान लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल कर रहे हैं. सलमान के फैंस को भी इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved