img-fluid

मतुआ धर्म मेले को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

March 16, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मतुआ धर्म मेले को लेकर (For Matua Dharma Mela) देशभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं (Extended his Best Wishes to Devotees across the Country) । प्रधानमंत्री ने पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार और शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को शक्ति और आशा देती हैं।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “मतुआ धर्म मेले के सभी भक्तों और प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती से जुड़ा है। मैं उन्हें विनम्र प्रणाम करता हूं। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करती हैं। उन्होंने गरिमा, समानता और भक्ति के लिए एक सशक्त आंदोलन को जन्म दिया। उन्होंने पीढ़ियों को धर्म, सद्भाव और सामूहिक उत्थान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।” उन्होंने आगे कहा, “मतुआ संस्कृति की समृद्ध और जीवंत परंपराएं गहरी आध्यात्मिक शक्ति और समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। यह हमारे राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को समृद्ध करती है। पिछले एक दशक से हमारी सरकार मतुआ समुदाय के कल्याण, सशक्तीकरण और गरिमा के प्रति समर्पित रही है।”

    इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मतुआ समुदाय को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित ‘मतुआ धर्म मेला’ के शुभ मौके पर, मैं मतुआ समुदाय के अपने सभी भाई-बहनों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “एक दिव्य आत्मा, ठाकुर जी ने हमारे ज्ञान की गहराइयों में उतरकर भक्ति, समानता और नैतिक जीवन के ऐसे अनमोल मोती निकाले, जो आज हमारे मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं। आशा है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आयोजित होने वाला ‘मतुआ धर्म मेला 2026’ इन सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।”

    Share:

  • चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया

    Mon Mar 16 , 2026
    कोलकाता । चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल में डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर (DGP and Kolkata Police Commissioner in West Bengal) को हटाया (Removed) । आयोग ने पीयूष पांडे को हटाते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया । इसके अलावा, सुप्रतिम सरकार की जगह अजय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved