img-fluid

देश में एलपीजी की आपूर्ति के सरकारी दावे हकीकत से परे – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

March 16, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि देश में एलपीजी की आपूर्ति के सरकारी दावे (Government Claims of LPG Supply in the Country) हकीकत से परे हैं (Are beyond Reality) ।


  • राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मौजूदा हालात का असर मध्यम वर्ग, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल उपयोगकर्ताओं पर पड़ रहा है। खड़गे ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति के कारण एलपीजी की उपलब्धता और कीमतों की स्थिरता गंभीर मुद्दे बन गए हैं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में सरकार की ओर से कहा गया था कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है।

    इस पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने जवाब देते हुए विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का एक नेता सिलेंडर जमा करते हुए पकड़ा गया है और ऐसे लोग देश के शांतिप्रिय लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुश्किल समय में भी विपक्ष, खासकर कांग्रेस, राजनीति करने से बाज नहीं आती।

    नड्डा ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा संकट भारत की वजह से नहीं है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा की कार्यवाही के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि शून्यकाल में किसी भी सदस्य को अपनी बात तीन मिनट के भीतर समाप्त करनी होती है और यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एलपीजी आपूर्ति और कीमतों को लेकर संसद में उठी इस बहस ने सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव को और तेज कर दिया है।

    Share:

  • चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तारीखों की घोषणा निष्पक्ष नहीं - कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

    Mon Mar 16 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra)ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा (By Election Commission) चुनाव तारीखों की घोषणा (Announcement of Election Dates) निष्पक्ष नहीं है (Is not Fair) । चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर चुनाव तारीखों का ऐलान किया । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved