img-fluid

राज्यपाल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिले, विधायक बैठे धरने पर

July 24, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाए जाने को लेकर अडिग हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री कांग्रेस के विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान विधायक राजभवन परिसर में बैठे रहे। इसी विधायकों के परेड के तौर पर देखा जा रहा है। बताया तो यह भी जा रहा है कि कांग्रेस विधायक राजभवन परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि ‘ऊपर से दबाव’ के कारण राज्यपाल विधानसभा का सत्र नहीं बुला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके पास बहुमत है और विधानसभा में “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। गहलोत ने अपने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन की ओर रवाना होने से पहले संवाददाताओं के समक्ष यह बात कही।
गहलोत ने कहा, ”हमारा मानना है कि ऊपर से दबाव के कारण वह (राज्यपाल) अभी विधानसभा सत्र बुलाने के लिए निर्देश नहीं दे रहे हैं। इस बात का हमें बहुत दुख है, जबकि हम सत्र बुलाना जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ”कैबिनेट के फैसले के बाद हमने माननीय राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर आग्रह किया कि हम चाहते हैं कि विधानसभा का सत्र बुलाएं और वहां राजनीतिक हालात, कोरोना व लॉकडाउन के बाद के आर्थिक हालात पर चर्चा हो। हमें उम्मीद थी कि वह रात को ही विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश जारी कर देंगे। रात भर इंतजार किया लेकिन अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया।

Share:

  • टोक्यो ओलंपिक उतना ही यादगार होगा जितना हमारे लिए 1964 में था : हरबिंदर सिंह

    Fri Jul 24 , 2020
    नई दिल्ली। वर्ष 1964 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हरबिंदर सिंह ने उम्मीद जताई है कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक उतना ही यादगार होगा, जितना उनके लिए 1964 में था। उन्होंने कहा, “1964 के टोक्यो ओलम्पिक खेलों में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले से बहुत ही ज्वलंत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved