img-fluid

गाजियाबाद हमला केस: पाकिस्तानी यूट्यूबर के उकसावे का आरोप, एक आरोपी ढेर; दूसरा फरार

March 18, 2026

गाजियाबाद। यूट्यूबर सलीम वास्तिक (YouTuber Salim Wastik) पर हुए जानलेवा हमले की जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस हमले को दो सगे भाइयों (Real brothers) ने अंजाम दिया, जो कथित तौर पर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर (Pakistani youtuber) के उकसावे में आए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो एक टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि सलीम के हालिया ‘हलाला’ पर दिए बयान से हमलावर नाराज थे।

मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरा फरार
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जीशान को रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया गया, जबकि उसका भाई गुलफाम अभी फरार है। उसकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं।


  • एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों आरोपी मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले थे और फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में रह रहे थे। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

    ऑफिस में घुसकर किया था हमला
    शुक्रवार को बाइक सवार हमलावरों ने सलीम के ऑफिस में घुसकर चाकू से उनके गले और पेट पर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अस्पताल में चल रहा इलाज
    घायल सलीम का इलाज Max Hospital में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार है, हालांकि कुछ जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं।

    कट्टरपंथी कनेक्शन की भी जांच
    पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि हमलावर किसी कट्टरपंथी समूह से जुड़े थे या नहीं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक बड़े टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े थे, जहां हमले से जुड़े फोटो और वीडियो भी साझा किए गए।


    मामले में कई एंगल सामने आने के बाद जांच और तेज कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि हमले के पीछे की साजिश का पूरा खुलासा हो सके।

    Share:

  • होर्मुज संकट: 22 भारतीय जहाज अब भी खाड़ी में फंसे, 600 से ज्यादा नाविकों की सुरक्षित वापसी पर फोकस

    Wed Mar 18 , 2026
    तेहरान/नई दिल्ली। युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य (War-torn Strait of Hormuz) से राहत की कुछ खबरें आई हैं, लेकिन संकट पूरी तरह टला नहीं है। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर नंदा देवी मंगलवार तड़के सुरक्षित भारत पहुंच गया, जबकि 22 भारतीय जहाज अब भी पश्चिमी खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved