img-fluid

MP: रायसेन में दर्दनाक हादसा…. फसल कटाई के दौरान थ्रेसर में फंसा किसान, सिर धड़ से हुआ अलग

March 20, 2026

रायसेन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen District) में गुरुवार दोपहर फसल कटाई (Harvesting) के दौरान भयानक ओर दर्दनाक हादसा हो गया थ्रेसर मशीन में फंसकर एक किसान की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान (Farmer) की गर्दन धड़ से अलग हो गई ओर सर पिसकर गायब हो गया। ग्रामीणों ने शव को निकाला तो सिर्फ धड़ ही बचा था।

अचानक आए हुए इस घटनाक्रम के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आसपास काम कर रहे किसान और मजदूर घबरा गए ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान किसी ने तुरंत मशीन बंद की ओर गांव के लोगो को सूचना दी गई, कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मर्ग कायम कर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ग्रामीण ओर मजदूरों से पूछताछ कर रही है।


  • अलग-अलग हिस्सों में कटे के निशान
    रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे के करीब गेहूं की फसल की कटाई के दौरान हादसे में कहार बाड़ी के वार्ड नंबर 01 के निवासी नर्मदा कहार 42 वर्ष पुत्र छुट्टन की मौत हो गई, इस हादसे में उनके हाथ भी कट गए। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कटे के निशान हैं। मशीन के अंदर खून के छींटे मिले हैं।

    कटी हुई फसल मशी में डाल रहे थे
    स्थानीय लोगों के अनुसार फसल की आधी कटाई हो चुकी थी ओर नर्मदा कहार खुद थ्रेसर मशीन के पास खड़े होकर कटी हुई फसल उसमें डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया ओर वह थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गए। मशीन की तेज रफ्तार के कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते उनका शरीर मशीन के भीतर खिंचता चला गया। मौके पर मौजूद अन्य किसान कुछ समझ पाते उससे पहले ही हादसा हो चुका था।

    पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
    रायसेन जिले के बाड़ी थाना एसडीओपी नीलम चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से थ्रेसर मशीन से शव को बाहर निकाला गया। थ्रेसर मशीन किसान की ही थी। पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • अब तेल और गैस ठिकाने पर नहीं होगा हमला, नेतन्याहू ने मानी डोनाल्ड ट्रंप की बात...

    Fri Mar 20 , 2026
    तेल अवीव. पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध और तनाव ने ऊर्जा बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाला है। गुरुवार को ईरान(Iran) ने खाड़ी क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस के प्रतिष्ठानों पर मिसाइल हमले तेज कर दिए। यह हमले इस्राइल (Israel) के दक्षिणी गैस क्षेत्र साउथ पार्स (South Pars) पर हमला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved