img-fluid

‘35 करोड़ का कमीशन छोड़ा’, शिवसेना विधायक के दावे से मचा विवाद

March 24, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad) के एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए करीब 35 करोड़ रुपये का “कमीशन” छोड़ दिया, जिससे कई कार्यकर्ता अब साइकिल से उतरकर लग्जरी कारों में घूम रहे हैं।

गायकवाड़ यह बयान चिखली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दे रहे थे, जहां विभिन्न दलों के लगभग 600 कार्यकर्ताओं को शिवसेना में शामिल कराया गया। उन्होंने कहा कि वह अपनी ताकत का इस्तेमाल लोगों को परेशान करने के बजाय कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए करते हैं।

उन्होंने कहा, “जो कार्यकर्ता पहले मेरे साथ साइकिल पर चलते थे, वे अब फॉर्च्यूनर में घूम रहे हैं। मैंने करीब 35 करोड़ रुपये का कमीशन छोड़ दिया। जब आप मजबूत होंगे, तभी मैं भी मजबूत बनूंगा।”



  • पहले भी रहे विवादों में
    गायकवाड़ इससे पहले भी कई बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने 1987 में बाघ का शिकार किया था और उसका दांत पहनते हैं। इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज किया था।

  • इसी साल उन्होंने राहुल गांधी की जुबान काटने वाले को इनाम देने का कथित बयान दिया था, जिस पर भी विवाद हुआ था। इसके अलावा एक वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर पुलिस की लाठी से लोगों को पीटते नजर आए थे, जबकि एक अन्य वीडियो में पुलिसकर्मी उनके वाहन को साफ करते दिखे थे, जिसे लेकर भी आलोचना हुई थी।

    ताजा बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में उनके दावे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    Share:

  • 8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा क्या अल्लू अर्जुन संग साइंस फिक्शन फिल्म में आएंगी नजर

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली:  अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बड़े पर्दे (big screen) पर वापसी की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार मामला बेहद खास बताया जा रहा है। करीब आठ साल से लीड रोल (lead role) से दूर रहीं अनुष्का अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन(South superstar Allu Arjun) के साथ एक बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved