img-fluid

इन्दौर में प्रेमी जोड़े में मारपीट, धक्का मुक्की में दूसरी मंजिल से गिरा

March 24, 2026

इंदौर। जूनी इंदौर इलाके में एक युवक संदेहास्पद तरीके से दूसरी मंजिल से गिर गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 4 में किराए से रहने वाली एक युवती और खंडवा निवासी युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों में जमकर मारपीट हुई।


  • इसके बाद युवक संदेहास्पद तरीके से दूसरी मंजिल से बैकलाइन में जा गिरा। उसे गोपाल कोडवानी, तुषार शादीजा, हिमांशु तथा नरेंद्र कोडवानी ने बैकलाइन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। युवक कूदा या फिर गिरा इसकी जांच की जा रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि वह नशे में था और युवती से उसका विवाद हुआ, जिसमें दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आशंका है कि मारपीट के दौरान वह नीचे गिर गया होगा। उधर, यह बात भी सामने आ रही है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग था।

    Share:

  • कलयुग में शीघ्र फल देने वाले 5 चमत्कारी देवी देवता जानें उनकी महिमा

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली । कलयुग (The Age of Kali) को अक्सर ऐसा समय माना जाता है जब भक्ति और साधना (Devotion and Spiritual Practice) का प्रभाव कम हो गया है और लोगों को भगवान के साक्षात दर्शन(face to face) मिलना दुर्लभ हो गया है लेकिन धर्म शास्त्रों (Religious Scriptures )और जनमान्यताओं के अनुसार आज भी कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved