img-fluid

इंदौर में 12 किलोमीटर के अंडरग्राउंड मेट्रो रूट में होगा चार बोरिंग टनल मशीनों का इस्तेमाल

November 20, 2026

  • खजराना से पलासिया के भी टेंडर अगले माह खुल जाएंगे
  • अभी दो मशीनों से मध्य क्षेत्र में रोजाना हो रहा है टनल का निर्माण, अभी तक कोई समस्या भी नहीं आई

इंदौर। मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत खजराना से पलासिया, एमजी रोड तक का हिस्सा भी अंडरग्राउंड रहेगा, जिसका सर्वे करने के बाद पिछले दिनों टेंडर भी जारी किया गया। लगभग 1100 करोड़ रुपए का यह टेंडर अगले महीने तक स्वीकृत होगा। इसके पश्चात इस हिस्से में भी काम शुरू हो सकेगा। अभी मध्य क्षेत्र में एयरपोर्ट से बड़ा गणपति की ओर तथा निगम मुख्यालय के सामने से एमजी रोड होते हुए राजबाड़ा के बीच के अंडरग्राउंड रूट निर्माण के लिए दो मशीनें रोजाना टनल निर्माण कर रही है। कुल 12 किलोमीटर के अंडरग्राउंड रूट में चार बोरिंग टनल मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 होते हुए विजय नगर और रेडिसन चौराहा तक तैयार एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू किया गया है। हालांकि यात्रियों की संख्या अभी भी कम है, जिसके चलते मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड रूट के निर्माण की शुरुआत की, ताकि गांधी नगर तक के हिस्से को पहले पूरा कर लिया जाए, जिससे एयरपोर्ट से विजय नगर तक की कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों का इस्तेमाल बढ़ेगा, क्योंकि अभी बड़ी संख्या में एयरपोर्ट हवाई यात्री निजी कार या टैक्सी से आते-जाते हैं, जिसमें एक घंटे का कम से कम समय लगता है।


  • मेट्रो की सुविधा मिलने पर आधे समय में यह दूरी तय कर ली जाएगी। दूसरी तरफ कुल 12 किलोमीटर का अंडरग्राउंड रूट भी तैयार किया जा रहा है, जिसके पहले चरण में एयरपोर्ट से बड़ा गणपति एमजी रोड तक का काम शुरू किया गया है। थाईलैंड से आई दोनों बोरिंग टनल मशीनें इन दिनों टनल का निर्माण कर रही है। दूसरी तरफ एलिवेटेड की बजाय अंडरग्राउंड रूट में परिवर्तित किए गए खजराना से पलासिया होते हुए एमजी रोड, रीगल तक के हिस्से को भी अंडरग्राउंड कर दिया गया है। लिहाजा सर्वे के बाद उसके टेंडर अलग से बुलवाना पड़े। अब दो और मशीनें थाईलैंड से आने वाले दिनों में इंदौर पहुंचेगी, जिसके बाद इस क्षेत्र में भी अंडरग्राउंड रूट का निर्माण कुछ महीनों बाद शुरू हो जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved