img-fluid

इंदौर: कनाड़िया से खजराना तक 13 करोड़ की सड़क सरकार ने मंजूर की

November 20, 2026

राज्य सरकार की ओर से निगम को मिलेंगे 10 करोड़

इंदौर। कनाड़िया (Kanadiya) रोड से खजराना (Khajrana) को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण (Road construction) के प्रोजेक्ट को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 13 करोड रुपए (Rs 13 crore) खर्च होंगे। इसमें से 10 करोड़ की राशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाएगी।


  • प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। महापौर परिषद के सदस्य राजेश उदावत ने बताया कि नगर निगम द्वारा पिछले काफी समय से इस सड़क का निर्माण करने के लिए पहल की जा रही थी। पहले तो कुछ सरकारी बाधाएं आ रही थीं। जब उनका समाधान हुआ तो फंड की कमी एक बड़ा मुद्दा बन रहा था। इस स्थिति में विधायक महेंद्र हार्डिया की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आग्रह किया गया था कि इस सड़क को राज्य सरकार के फंड से मंजूरी दे दी जाए। राज्य सरकार के द्वारा कल एक आदेश जारी कर कनाड़िया रोड को खजराना से जोड़ने की 12.86 करोड़ की सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के लिए 10 करोड़ की राशि दी जाएगी। शेष 2.86 करोड़ की राशि निगम देगा।

    रावजी बाजार में बनेगा एक करोड़ का सामुदायिक भवन
    राज्य सरकार द्वारा इसी योजना के तहत वार्ड 65 के अंतर्गत आने वाले रावजी बाजार में गली नंबर 1 में सामुदायिक भवन के निर्माण की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इस स्थान पर 1.12 करोड रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। इसके लिए भी राज्य सरकार के पास विधायक गोलू शुक्ला द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। इस कार्य में लगने वाली पूरी राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

    गली-गली के निर्माण भी मंजूर
    राज्य सरकार द्वारा कल जारी किए गए आदेश में इंदौर में गली-गली में किए जाने वाले निर्माण को भी राज्य सरकार के फंड से करने की मंजूरी दी गई है। सरकार ने इंदौर के 37 कार्य मंजूर किए हैं, जिन पर 28.73 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें नगर निगम को अपनी जेब से मात्र 3.88 करोड़ रुपए लगाना पड़ेंगे। शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved