
1. पीएम मोदी ने वैश्विक संकट के बीच ईंधन बचत पर दिया जोर, ऐसे बदलें ड्राइविंग आदतें और बढ़ाएं माइलेज
पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार (Global Oil Market) में अनिश्चितता के बीच ऊर्जा सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हाल ही में अपने संबोधन में कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा हालात लंबे समय तक चुनौतीपूर्ण बने रह सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क और तैयार रहने की जरूरत है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की तुलना कोरोना महामारी के समय से की। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थितियों में वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है, भले ही कारण अलग-अलग हों। उन्होंने कहा कि यह कठिन परिस्थिति लंबे समय तक बनी रह सकती है, इसलिए एकजुट रहकर और सावधानी बरतकर ही इससे निपटा जा सकता है। साथ ही उन्होंने अफवाहों से बचने की भी अपील की।
2. ईरान से होर्मुज पर भारत के लिए खुशखबरी! अराघची का ऐलान- इन 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव के बीच भारत (India) के लिए राहत भरी खबर है. ईरान (Iran) ने पांच देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति दे दी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है. साथ ही उन्होंने भारत समेत पांच मित्र देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का ऐलान किया है. अराघची के मुताबिक, भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन देशों ने ईरान से संपर्क कर सुरक्षित मार्ग की मांग की थी, जिसके बाद समन्वय के जरिए उन्हें अनुमति दी गई. होर्मुज सिर्फ दुश्मन देशों के लिए बंद है, लेकिन बाकी देशों के लिए खुला है. अराघची ने कहा, ‘हम युद्ध की स्थिति में हैं, इसलिए अपने दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को गुजरने देने का कोई कारण नहीं है.’
3. LPG संकट में भारत के लिए इस पुराने दोस्त ने खोले भंडार, 20000 KM दूर से बढ़ाए मदद के हाथ
पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण उपजे गंभीर एलपीजी संकट (Serious LPG Crisis) के बीच, लगभग 20,000 किलोमीटर दूर स्थित एक दक्षिण अमेरिकी देश (South American Country) भारत के लिए एक बड़े मददगार के रूप में सामने आया है। दरअसल पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष के कारण समुद्री यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत की ऊर्जा सप्लाई चेन पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि भारत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात इसी मार्ग से होता है। इस बाधा ने नई दिल्ली को अपने ऊर्जा स्रोतों में तेजी से विविधता लाने के लिए मजबूर कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता (Popular Leader) बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर बनाए रखती है। मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 2 से 8 मार्च के बीच किए गए सर्वे में पीएम मोदी अपने वैश्विक समकक्षों से काफी आगे नजर आए। यह रैंकिंग लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची के टॉप-10 में जगह नहीं बना सके और उन्हें केवल 39 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली। पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग रहे, जिन्हें 62-62 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई।
5. US-Iran War: ईरान युद्ध ने दुनिया में बना दिए इमरजेंसी के हालात
पश्चिम एशिया (west asia) में ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों (American and Israeli attacks) के बाद छिड़ी भीषण जंग (fierce battle) 25 दिनों बाद भी जारी है। इस युद्ध की आंच दुनिया के कई देशों तक पहुंच गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे प्रमुख जलमार्ग बाधित होने की वजह से ईंधन आपूर्ति पर बेहद बुरा असर पड़ा है, जिसकी जद में कई देश आए हैं। हाल यह है कि एक देश में तो आपातकाल तक लागू करना पड़ा है। ऐसे में यह स्थिति लोगों को कोरोना काल के दौरान बनी स्थिति की याद दिला रही है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections in West Bengal) को लेकर लगातार हलचल बनी हुई है. राजनीतिक दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच चुनाव आयोग के एक शीर्ष अधिकारी ने कोलकाता में कल बुधवार को बताया कि अब तक जांच की गई 32 लाख नामों में से करीब 40 फीसदी नाम पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. इस तरह से जांच प्रक्रिया के तहत करीब 13 लाख वोटर्स के नाम हटा दिए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि राज्य में SIR प्रक्रिया के दौरान पहले ही करीब 63 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे, इस तरह से अब तक नाम हटाए गए वोटर्स की कुल संख्या बढ़कर करीब 76 लाख हो गई है. चुनाव आयोग ने सोमवार को ‘जांच के दायरे में’ (Under Adjudication) आने वाले वोटर्स की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की थी.
7. ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ अमित शाह जारी करेंगे चार्जशीट
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे BJP के चुनावी कैंपेन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 28 मार्च को राज्य का दौरा करेंगे। अपनी इस विजिट के दौरान, अमित शाह एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और उसमें ममता बनर्जी की पार्टी TMC के खिलाफ औपचारिक तौर पर चार्जशीट जारी करेंगे, जिसमें सत्तारूढ़ दल के खिलाफ BJP के आरोपों का ब्यौरा होगा। पश्चिम बंगाल BJP के सूत्र के मुताबिक, इस चार्जशीट में पिछले कई वर्षों में TMC सरकार के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार, शासन की नाकामयाबी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का विस्तार से विवरण हो सकता है। BJP के सीनियर नेताओं ने संकेत दिया है कि इस दस्तावेज में भर्ती में हुई अनियमितताओं और फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट पर फोकस होगा।
8. सोनिया गांधी की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, संक्रमण के बाद सर गंगाराम में चल रहा इलाज
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। संक्रमण के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की। सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी (79) को 24 मार्च की रात करीब 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार और संक्रमण की शिकायत थी। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी।
9. PM मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, पश्चिम एशिया जंग के हालात पर होगी चर्चा
पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी जंग के कारण दुनिया भर में संकट गहराता जा रहा है. देश में भी इसे लेकर लोगों में पैनिक फैल रहा है. हालांकि सरकार की ओर से परेशान न होने और स्थिति कंट्रोल में होने की बात कही गई है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. पीएम मोदी (PM Modi) शुक्रवार शाम को पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी जंग को लेकर मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं. पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से ये बातचीत शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली है. सामने आया है कि इस बैठक में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. बैठक का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत सभी प्रयासों में आपसी तालमेल सुनिश्चित करना है. आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव वाले राज्यों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा. इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी.
10. तेज आंधी-बारिश में फंसा ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर, 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा
खराब मौसम (Bad weather) के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) का विमान एक घंटे तक हवा में चक्कर लगता रहा, कई प्रयासों के बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर उतारा गया. ममता बनर्जी ने गुरुवार दोपहर बीरभूम के पांडवेश्वर में एक बैठक की थी. इसके बाद उनका विमान आंदल से रवाना हुआ. विमान को एयरपोर्ट पर 4:10 बजे लैंड करना था. बताया जा रहा है कि इससे पहले विमान समय पर कोलकाता में लैंड करता, आंधी-तूफान और तेज बारिश शुरू हो गई. विमान राणाघाट, कैखाली, सोनारपुर और डायमंड हार्बर के ऊपर चक्कर लगा रहा है. मौसम विभाग ने पहले ही इसका अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि कोलकाता ही नहीं बल्कि उत्तर-24 परगना के एक बड़े क्षेत्र में मौसम खराब रहेगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved