
डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार मुद्दा भगवान श्री राम हैं। जावेद अख्तर ने कहा है कि राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और जीवन जीने का तरीका हैं, जो हर हिंदुस्तानी के खून में बसते हैं। चाहे उसका धर्म कुछ भी हो। इस पर अब मौलाना नाराज हो गए हैं। जावेद अख्तर के बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशीदी ने अटैक किया है। मौलाना मे कहा अगर जावेद अख्तर को भगवान राम से इतना ही प्यार है तो उन्हें घर वापसी कर अपना नाम रामपाल रख लेना चाहिए।
दरअसल, जावेद अख्तर ने राम की अहमियत बताते हुए बड़ा बयान दिया है। जावेद अख्तर ने कहा था- “राम सिर्फ एक पर्सन की बात नहीं है। राम इज एन आइडिया, राम इज अ मोरालिटी। राम इज अ वे ऑफ लिविंग, राम इज सर्टेन एस्थेटिक्स, सर्टेन मोरालिटी… तो वो जो है जब आप उस पैमाने पर आप देखें और समझें और एप्रिशिएट करें तो कहीं दिल को छुएगा, क्यों नहीं छुएगा? राम जो हैं, मैं आपको बताऊं, ये बहुत लोग सुन के शायद मेरी बात नाराज भी होंगे। हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में उसका कोई भी मजहब हो, उसके खून में राम मौजूद है। इट्स नॉट वन पर्सन, यू पर्सनिफाई हिम, समटाइम, बट ही इज मच लार्जर देन दैट। ये एक जीवन का तरीका है।”
जावेद अख्तर के बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशीदी ने नाराजगी जताते हुए कहा- देखिए ना तो राम मुसलमानों के पूर्वज हैं, यह अच्छी तरह समझ लेने वाली बात है। और ना ही मुसलमान राम में आस्था रखता है। यह जो जावेद अख्तर हैं यह एक बिजनेसमैन हैं। बिजनेसमैन मतलब इनके गाने चलते हैं। 80% लोग इनकी फिल्मों को देखते हैं, इनके गानों को देखते हैं। उनकी मजबूरी है इस तरह की बात करना। दूसरे बात यह है कि वह आस्तिक तो हैं ही नहीं। वह तो खुले मंचों से कह चुके हैं कि मैं नास्तिक आदमी हूं, मैं किसी गॉड, भगवान, खुदा को नहीं मानता। तो फिर राम में उनकी आस्था कैसे जाग गई? और अगर राम में आस्था जागी है तो मेरा एक मशवरा उनसे है कि वह घर वापसी कर लें और अपना नाम जावेद अख्तर की जगह राम पाल रख लें। अच्छा लगेगा। 80% हिंदू खुश हो जाएंगे आपसे, शायद आपको पूरा सम्मान और आदर दें। घर वापसी, कुछ हिंदुओं का ख्वाब भी है कि मुसलमान घर वापसी कर लें। तो मेरा मानना यह है कि यह नास्तिक लोग हैं, इनकी बातों पर एक्टर और नेता, अभिनेता दोनों का कोई दीन धर्म नहीं होता।”
मौलाना रशीदी ने जावेद अख्तर को लेकर आगे कहा- “आपको वास्तव में एक स्पष्ट और सीधा रुख अपनाना चाहिए, ताकि उस पक्ष के लोग सच में आपका सम्मान कर सकें। उनका पूरा परिवार फिल्म उद्योग से जुड़ा है; कोई निर्माता है, कोई लेखक है, तो कोई गीतकार है। अगर वे एक-दूसरे के काम की तारीफ नहीं करेंगे, तो उनका कारोबार कैसे चलेगा? असल बात तो यही है। मैं एक मुसलमान हूं; मुझे इस पर गर्व है और मैं एक सम्मानजनक जीवन जी रहा हूं। लेकिन इस देश में, आप दोनों तरफ पैर रखने की कोशिश कर रहे हैं। एक साथ दो नावों पर सवार होने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह सही है। ऐसे लोग, ये वो लोग हैं जो अपनी ईमानदारी तक का सौदा कर सकते हैं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved