img-fluid

LPG क्राइसेस के बीच अच्छी खबर, 42 हजार टन एलपीजी गैस लेकर ‘जग वसंत’ वेसल होर्मुज से गुजरात पहुंचा

March 27, 2026

अहमदाबाद. एलपीजी ( LPG) गैस की सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ‘जग वसंत’ (‘Jag Vasant’) नाम का वेसल (vessel) कांडला पोर्ट (Kandla Port) पहुंच चुका है. यह होर्मुज के रास्ते गुजरात पहुंचा है. इस जहाज में 42 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा LPG गैस लाई गई है.

यह खेप ठीक उसी समय आई है जब दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई को लेकर काफी अनिश्चितता चल रही है. कांडला पोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आज ही इस गैस को मिड-सी ट्रांसफर के जरिए उतारा जाएगा.


  • मिड-सी ट्रांसफर का मतलब है कि समुद्र में ही जहाज से गैस को दूसरे सिस्टम या पोर्ट की सुविधाओं तक पहुंचा दिया जाता है. इससे गैस तेजी से उतर जाती है, समय बचता है और सप्लाई भी जल्दी शुरू हो जाती है.

    कांडला पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऊर्जा आयात बंदरगाहों में से एक है. यहां से LPG गैस देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाती है. इस खेप के आने से आने वाले दिनों में घरेलू LPG सप्लाई को स्थिर और सुचारू रखने में मदद मिलेगी. बता दें कि ईरान की ओर से कुछ ही मुल्कों को होर्मुज के रास्ते से जहाज लेकर जाने की अनुमति मिली है. भारत उन देशों में शामिल है जिसे ईरान ने रास्ते का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है.

    अब तक कितने टैंकर भारत पहुंचे?
    ईरान-अमेरिका तनाव से होर्मुज रास्ता बाधित होने के बावजूद भारत के चार महत्वपूर्ण तेल टैंकर सुरक्षित पहुंच चुके हैं. ईरान द्वारा विशेष अनुमति मिलने से ये जहाज पार हो सके. MT शिवालिक (LPG) 16 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा, जबकि MT नंदा देवी (LPG) 17 मार्च को कांडला में उतरा. जग लाडकी (81,000 टन कच्चा तेल) 18 मार्च मुंद्रा आया. लाइबेरिया फ्लैग Shenlong सऊदी क्रूड लेकर 11 मार्च के आसपास मुंबई पहुंचा.

    युद्ध में क्या हैं ताजा अपडेट?
    युद्ध का 28 दिन बीत चुका है. शुक्रवार को अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ युद्ध का 29वां दिन है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह फिलहाल अगले दस दिनों तक ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेंगे.

    Share:

  • MP में रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी छलांग, धार और पन्ना में सफल ट्रायल रन, लोगों ने किया जमकर स्‍वागत

    Fri Mar 27 , 2026
    धार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के परिवहन इतिहास में लंबे इंतजार के बाद एक अहम उपलब्धि जुड़ गई है। धार (Dhar) और पन्ना जिलों (Panna) में हुए सफल रेल ट्रायल रन (Rail Trial Run) ने इन इलाकों को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम साबित किया है। मंगलवार को पन्ना जिले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved