img-fluid

करोड़ों की कीमत, मैदान पर कमाल! IPL 2026 में इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

March 27, 2026

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग?9Indian Premier League) IPL 2026 के 19वें सीजन (19th season)की शुरुआत से पहले ही कुछ नए चेहरों ने क्रिकेट गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है। ये खिलाड़ी अभी इंटरनेशनल क्रिकेट(international cricket) में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी का भरोसा जीत चुके हैं। इस बार आईपीएल सिर्फ बड़े नामों का नहीं, बल्कि इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी सीजन साबित हो सकता है, जो अपनी टीमों के लिए एक्स-फैक्टर बनकर उभर सकते हैं।

इस सूची में सबसे पहले नाम आता है आकिब नबी, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा है। जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में 100 से ज्यादा विकेट लेकर तहलका मचाया है और उनकी स्विंग व कंट्रोल उन्हें खतरनाक बनाती है। वहीं, कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा। 162+ स्ट्राइक रेट के साथ यह खिलाड़ी फिनिशर की भूमिका में मैच पलटने की क्षमता रखता है।

इसी कड़ी में स्मरण रविचंद्रन का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है। फर्स्ट क्लास में 73 से ज्यादा औसत और टी20 में 160+ स्ट्राइक रेट उन्हें खास बनाते हैं। दूसरी ओर, 20 वर्षीय प्रशांत वीर को भी चेन्नई ने 14.20 करोड़ में टीम में शामिल किया है। उन्हें भविष्य का रवींद्र जडेजा माना जा रहा है। ऑलराउंड प्रदर्शन-बैट और बॉल दोनों से-उन्हें टीम का ‘सीक्रेट वेपन’ बना सकता है।

तेज रफ्तार और पावर हिटिंग का तड़का, बदल सकते हैं मैच का रुख

RCB के मंगेश यादव पर भी रहेंगी नजरें, ओपनर मुकाबला 28 मार्च को इस लिस्ट में आखिरी नाम है मंगेश यादव, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की 140 KMPH की रफ्तार, स्किडी एक्शन और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। सीमित अनुभव के बावजूद फ्रेंचाइजी का उन पर इतना बड़ा दांव इस बात का संकेत है कि वह सीजन में बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

इन सभी खिलाड़ियों में एक बात समान है—घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन और बड़े मंच पर खुद को साबित करने की भूख। आईपीएल जैसे मंच पर जब उन्हें मौका मिलेगा, तो ये खिलाड़ी न सिर्फ अपनी टीम के लिए मैच जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, बल्कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे भी बन सकते हैं।

  • आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगी। ऐसे में सभी की नजरें इन नए खिलाड़ियों पर होंगी, जो इस सीजन की कहानी बदलने का दम रखते हैं।

    Share:

  • राम-राम सब करें... राम को समझे न कोय..., जो राम को समझे तो हर दिन नवमी होय

    Fri Mar 27 , 2026
    भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) ने आदर्श मानवता (Humanity) का संदेश देते हुए सत्ता और सहिष्णुता (Tolerance) में से सहिष्णुता को चुना… और वनवास (vanavaas) पर चले गए… वो चाहते तो पिता राजा दशरथ की अवज्ञा कर सकते थे… मंथरा की कुटिलता का जवाब बन सकते थे… माता कैकेयी को ममत्व का पाठ पढ़ा सकते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved