img-fluid

शादी से पहले लड़कों का मेडिकल-डोप टेस्ट अनिवार्य हो, AAP सांसद की सदन में मांग

March 28, 2026

नई दिल्ली। बढ़ते तलाक और घरेलू हिंसा (Divorce and domestic violence) के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद मालविंदर सिंह कंग (Malvinder Singh Kang) ने संसद में बड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि विवाह से पहले लड़कों का मेडिकल और डोप टेस्ट अनिवार्य करने के लिए कानून बनाया जाए, ताकि शादी के बाद होने वाले विवादों और हिंसा को कम किया जा सके।

जीरो आवर के दौरान बोलते हुए कंग ने कहा कि भारतीय समाज में शादी से पहले लड़की की पूरी जांच-पड़ताल होती है, लेकिन लड़कों के मामले में ऐसा नहीं होता। उनका कहना था कि अगर विवाह प्रमाणपत्र जारी करने से पहले लड़कों का स्वास्थ्य और नशे से जुड़ा परीक्षण अनिवार्य कर दिया जाए, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है।



  • उन्होंने कहा कि तलाक और घरेलू हिंसा के मामलों में नशे की बड़ी भूमिका सामने आती है। इसलिए यह कदम समाज के हित में होगा और सरकार को इस पर कानून बनाना चाहिए। कंग ने यह भी सुझाव दिया कि केंद्र कानून बनाए और सभी राज्यों में इसे लागू किया जाए।

    सांसद का बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कथित तौर पर एक युवक नशे की हालत में लंबे समय तक एक ही जगह खड़ा दिखाई देता है। इस तरह की घटनाओं को उन्होंने सामाजिक चिंता का विषय बताया।

    आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2025 में करीब 2.25 लाख मामले दर्ज हुए, जिनमें दहेज उत्पीड़न और पति द्वारा क्रूरता के मामले प्रमुख रहे। वहीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 18 से 49 वर्ष की लगभग 29.3 प्रतिशत महिलाएं किसी न किसी प्रकार की घरेलू हिंसा का सामना करती हैं, जिनमें कई मामलों में शराब और नशा अहम कारण माना जाता है।

    Share:

  • बिहार में MP-राजस्थान जैसा प्रयोग नहीं चाहती है JDU.... CM नीतीश के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू

    Sat Mar 28 , 2026
    पटना। बिहार की राजनीति (Politics of Bihar) में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के संभावित इस्तीफे को लेकर अटकलें जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) को उम्मीद थी कि 26 मार्च को उनकी “समृद्धि यात्रा” समाप्त होने के बाद वह पद छोड़ देंगे, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved