
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रविवार शाम को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस इस बार बंगाल में अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है और मुर्शिदाबाद व मालदा जैसे अपने पारंपरिक गढ़ों पर खास फोकस कर रही है.
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पारंपरिक बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं मौसम नूर को मालतीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है.
पार्टी का यह उम्मीदवार चयन खासतौर पर मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कांग्रेस परंपरागत रूप से प्रभावशाली रही है. कांग्रेस की रणनीति इन क्षेत्रों में मजबूत चेहरे उतारकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved