img-fluid

UP: आज स्टूडेंट्स के खातों में 3350 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे स्मार्ट फोन

March 30, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 27,99,982 छात्रों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के 3350 करोड़ रुपये विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। वहीं, इसके पहले सोमवार की सुबह लखनऊ के लोकभवन सभागार में भी एक बड़ा और महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें सीएम योगी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment), बाल विकास और रोजगार सृजन को नई गति देने वाली कई बड़ी पहल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन भी वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 69,794 कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित करने की प्रक्रिया का शुभारंभ हो जाएगा।


  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस अवसर पर कक्षा 9-10 और उसके ऊपर की कक्षाओं के 27,99,982 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लगभग 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि आंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभान्वित छात्रों में अनुसूचित जाति के 6,68,707 विद्यार्थियों को 467.94 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 4,95,793 विद्यार्थियों को 779.10 करोड़ रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13,52,357 विद्यार्थियों को 1838.59 करोड़ रुपये, अल्पसंख्यक वर्ग के 2,75,889 विद्यार्थियों को 252.76 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति के 7,236 विद्यार्थियों को 11.61 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 65,05,151 लाभार्थियों को 4735.04 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रणाली का ऑटोमेशन किया जा रहा है और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन मिलने से होगा ये लाभ
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन मिलने से प्रदेश में डिजिटल मॉनिटरिंग, डेटा संग्रहण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के नए डिजाइन का भी विमोचन करेंगे, जिसकी लागत लगभग 30.32 लाख रुपये प्रति भवन है।

    13 जिलों में 633 आंगनबाड़ी केंद्रों, 28 जिलों में 71 बाल विकास परियोजना कार्यालयों और 27 जिलों में 69 अन्य केंद्रों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर कुल 1,37,04.29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही 70 जिलों में 2,468 आंगनबाड़ी केंद्रों और 29 जिलों में 69 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 3,13,26.31 लाख रुपये है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

    नियुक्ति पत्र भी मिलेंगे
    लोकभवन सभागार में सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ मिशन रोजगार के तहत नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 30 मार्च को लोकभवन के सभागार में 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ‘ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस’ वितरित किए जाएंगे। इनमें स्टैडियोमीटर, इन्फैंटोमीटर और मदर एंड चाइल्ड वेटिंग स्केल शामिल हैं। प्रदेश भर में कुल 1,33,282 स्टैडियोमीटर, 10,553 इन्फैंटोमीटर और 58,237 वेटिंग स्केल वितरित किए जाएंगे।

    जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी और अधिक सटीक व प्रभावी हो सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 10 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा जबकि 46 जिलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा 739 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 42 जिलों में 15,203 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

    Share:

  • एक हाथ में छाता, दूसरे से स्टीयरिंग; पहाड़ी सफर में यात्रियों की जान जोखिम में

    Mon Mar 30 , 2026
    चंबा। बारिश के बीच हिमाचल (Rain Himachal) के पहाड़ी रास्तों पर चल रही एक सरकारी बस में लापरवाही और मजबूरी की तस्वीर सामने आई। चंबा से होली (Chamba to Holi) जा रही बस में छत से पानी टपकने लगा तो चालक ने एक हाथ में छाता पकड़ा और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग संभालते हुए बस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved