img-fluid

महाकाल लोक में सुरक्षाकर्मियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया

March 30, 2026

उज्जैन। महाकाल मंदिर में यदि अग्रिकांड होगा तो कैसे राहत कार्य शुरू किया जाए, इसका प्रशिक्षण सुरक्षाकर्मियों को दिया। रविवार को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं। उन्हें बताया गया कि किस तरह अलग-अलग प्रकार की आग लगने की स्थिति में तुरंत और सही निर्णय लेना जरूरी होता है।



  • साथ ही मौके पर ही प्रैक्टिकल डेमो देकर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके भी समझाए गए। प्रशिक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि मंदिर परिसर में लगे फायर उपकरणों की नियमित जांच और मेंटेनेंस कितनी अहम है। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए हर सुरक्षाकर्मी को सतर्क और प्रशिक्षित रहना अनिवार्य है। इस पूरे प्रशिक्षण का जिम्मा एसडीआरएफ के प्रभारी पुष्पेंद्र त्यागी और उनकी टीम ने संभाला। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को न सिर्फ तकनीकी जानकारी दी, बल्कि मौके पर अभ्यास करवाकर उन्हें हर परिस्थिति के लिए तैयार किया। इस दौरान मंदिर सुरक्षा अधिकारी दिलीप बामनिया, सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे, वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के प्रभारी निदेशक पीयूष त्रिपाठी सहित कोर कंपनी के सुपरवाइजर और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

    Share:

  • PM मोदी कल अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, सेमीकंडक्टर प्लांट का भी करेंगे लोकार्पण

    Mon Mar 30 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 31 मार्च को गुजरात का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर गुजरात के अलग-अलग शहरों और जिलों में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी 5,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved