
बुलंदशहर। किसान नेता राकेश टिकैत (Farmer Leader Rakesh Tikait) की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के खुर्जा में किसानों (किसानों ) का आक्रोश खुलकर सामने आया। ओडिशा में टिकैत और सैकड़ों किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने विरोध तेज कर दिया है।
जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान खुर्जा नगर कोतवाली पहुंचे और थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए ओडिशा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
भाकियू नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किसानों की आवाज दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चौधरी अरब सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक राकेश टिकैत और अन्य गिरफ्तार किसानों को सम्मानजनक तरीके से रिहा नहीं किया जाता, तब तक देशभर में थानों का घेराव और विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए खुर्जा कोतवाली पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved