img-fluid

सलमान खान ने डायरेक्टर वामशी से मिलाया हाथ, नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान

March 31, 2026

डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाईजान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे। सलमान खान ने डायरेक्टर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए, नए प्रोजेक्ट की शूटिंग अपडेट दी है।

सलमान खान ने अभी भी तक यह नहीं बताया कि इस फिल्म का नाम क्या होगा, लेकिन रिलीज को लेकर जरूरी अपडेट दी है। इस फिल्म को दुनिया भर के कई सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान किया जा रहा है और इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है। इस कोलैबोरेशन की पुष्टि करते हुए सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दिल, दिमाग, जिगर से… इस अप्रैल से @directorvamshi के साथ।’ अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।


  • सलमान ने 2022 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गॉडफादर’ में एक स्पेशल अपीयरेंस के साथ अपना तेलुगू डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने चिरंजीवी और नयनतारा के साथ काम किया था। उन्होंने इस फिल्म में एक अहम कैमियो रोल निभाया था, जो बॉलीवुड और टॉलीवुड का कोलैबोरेशन था।

    डायरेक्टर वामशी की सलमान के साथ यह फिल्म, प्रभास, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू, राम चरण, अल्लू अर्जुन और विजय के साथ उनके शानदार कोलैबोरेशन के बाद आ रही है। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘महर्षि’ का निर्देशन किया है।

    ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है।

    Share:

  • रणवीर सिंह की शरारत पर कपिल शर्मा की हाजिरजवाबी, अमिताभ का जवाब वायरल

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली। कॉमेडी किंग (Comedy King)कपिल शर्मा (Kapil Sharma)ने एक अवॉर्ड शो (awards ceremony) में अपने मशहूर अंदाज में सितारों की खिंचाई करते हुए ऐसा माहौल बनाया कि वहां मौजूद हर किसी की हंसी रुकना मुश्किल हो गया। यह किस्सा 2016 के स्क्रीन अवॉर्ड्स का है, जब कपिल ने फ्रंट रो में बैठे रणवीर सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved