img-fluid

उज्जैन में स्मार्ट मीटर की नई खेप आई…किल्लत हुई दूर

November 19, 2026

  • लेब में टेस्टिंग के बाद जोन पर भेजे जाएंगे मीटर

उज्जैन। शहर में पिछले कई महीनों से चली आ रही स्मार्ट मीटर की किल्लत अब खत्म हो गई है। शंकरपुर स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्टोर एवं लेब में स्मार्ट मीटर की नई खेप पहुंच गई है। जल्द ही स्मार्ट मीटर की कमी के कारण प्रभावित काम काज फिर से गति पकड़ेगा।


  • बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो तीन महीनों से स्मार्ट मीटर की सप्लाई नहीं मिलने के कारण शहर के कई इलाकों में नए कनेक्शन अटके हुए थे। सोलर सिस्टम योजना पर इसका असर पड़ रहा था। कई उपभोक्ताओं के यहां सोलर सिस्टम लगने के बाद भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए थे। इससे लोगों को औसत खपत के आधार पर बिल मिल रहा था और शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। एक सप्ताह के भीतर इन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। शंकरपुर स्थित स्टोर के अधिकारियों का कहना है कि अब स्टॉक की कोई कमी नहीं है। लगभग 25 हजार मीटर आ चुके हैं। जिनकी लेब टेस्टिंग का काम चल रहा हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी जोन में स्मार्ट मीटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अगले कुछ दिनों में पेंडिंग काम निपटाने का अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें नए कनेक्शन के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। जोन स्तर पर टीमों को स्मार्ट मीटर बदलने के लिए लक्ष्य भी दे दिया गया है।

    कालाबाजारी भी जमकर चली…
    उल्लेखनीय है कि स्मार्ट मीटर की सप्लाई बंद होने के कारण शहर के अधिकांश जोन कार्यालयों में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ दलालों ने स्मार्ट मीटरों की कालाबाजारी शुरू कर दी थी। इसका इस विभाग से जुड़े लोगों ने खूब लाभ उठाया। चर्चा तो यह भी है जोन पर पदस्थ कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों ने तो अपने घरों पर स्मार्ट मीटर छुपाए और जमकर कालाबाजारी की। लेकिन अब नई खेप आने के बाद उनके इरादों पर पानी फिरता नजर आ रहा हैं।

    ये फायदा होगा…

    • नए बिजली कनेक्शन जल्द मिलेंगे
    • खराब और जले मीटर समय पर बदले जाएंगे
    • औसत बिल की जगह सही रीडिंग पर बिल बनेगा
    • मीटर बदलवाने के लिए बार-बार दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved