img-fluid

MP: प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: पेड़ पर लटकी मिली लाश

March 31, 2026

सतना। मध्य प्रदेश के सतना (Satna, Madhya Pradesh) से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े (couple in love) ने प्रेम में रोड़ा बन रहे समाज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। घटना मोरा गांव से सामने आई है। युवक-युवती का शव गांव के उसरहा हार स्थित एक नीम के पेड़ पर लटके मिले।

घर से बिना बताए लापता हो गई थी लड़की
मृतिका का नाम अंजली है जो बीते 29-30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी परिजनों को वह नहीं मिली, जिसके बाद 30 मार्च की रात एक पेड़ पर युवती और रामभजन गोंड का शव एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला।

प्रेम संबंध की बात आई सामने
घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे उनके परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें इस संबंध पर आपत्ति थी, हालांकि किसी अन्य प्रकार के शक या संदेह से इनकार किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि मामले की विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Share:

  • पति की लाश देखकर 17वीं मंजिल से कूद गई टेक प्रोफेशनल पत्नी

    Tue Mar 31 , 2026
    बेंगलुरु: बेंगलुरु (Bengaluru) से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां एक टेक प्रोफेशनल महिला (Female Tech Professional) ने अपने पति को घर में मृत पाया और कुछ ही मिनटों बाद खुद 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. ये घटना बेंगलुरु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved