img-fluid

1 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 01, 2026

1. कमशियल एलपीजी गैस की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू गैस में नहीं हुआ कोई बदलाव

पश्चिम एशिया (West Asia)  में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों (Government companies) ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी (hiked) की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, सरकारी कंपनियों की ओर से घरेलू सिलिंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की दरें पहले के जैसी ही हैं। कमर्शियल सिलिंडरों के दामों में हुई यह वृद्धि सीधे तौर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी का नतीजा है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के सिलिंडर पर 114.5 रुपये की वृद्धि की थी।

2. माइक्रोसाफ्ट, गूगल, ऐपल समेत 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को ईरान ने दी धमकी, ट्रंप ने कहा-कुछ नहीं कर पाएंगे

ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच जारी तनाव के बीच माइक्रोसाफ्ट (Microsoft) , गूगल (Google), और ऐपल (Apple) जैसी कंपनियों पर ईरान ने हमले की धमकी दी है. इसके बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जवाब दिया कि वह कुछ नहीं कर पाएंगे. उनकी लीडरशिप से कई लोग तो मारे जा चुके हैं. ये जानकारी एएनआई द्वारा पोस्ट वीडियो से मिली है. वीडियो में जब पश्चिम एशिया में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ ईरान की धमकी के बारे में पूछा गया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है.

3. रूसी सेना का विमान क्रीमिया में क्रैश, एएन-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

रूस (Russia) के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान (Military Transport Aircraft) क्रीमिया (Crimea) में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी  की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।


  • 4. महंगाई की मार… आज से बुखार से लेकर शुगर-BP तक…900 से अधिक जरूरी दवाओं के दाम बढ़े

    आवश्यक दवाओं की कीमतों (Essential Medicines Prices) में आज से वृद्धि लागू होने जा रही है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) (National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA)) के आदेश के तहत 900 से अधिक दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में संशोधन किया जाएगा। बुखार, दर्द, संक्रमण, एनीमिया और पोषण संबंधी आवश्यकताओं में उपयोग होने वाली दवाएं शामिल हैं। जीएसटी कटौती के बाद एक अप्रैल से मरीजों व तीमारदारों को 10 फीसदी और मंहगी दरों पर दवा खरीदनी होगी। 60 फीसदी फार्मा कंपनियों ने जनवरी में ही नई मैन्युफैक्चरिंग पर रेट बढ़ा दिए थे। बाजार में जनवरी 2026 से आने वाले दवाओं के नए बैच पर नई एमआरपी पड़ी है।

    कुवैत (Kuwait) में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों (20 Indian citizens) के पार्थिव शरीर बुधवार को केरल (Kerala) के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Cochin International Airport) पहुंचे. अधिकारियों के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के कारण इन शवों की स्वदेश वापसी में देरी हुई थी. इन मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुथुकुलाथुर निवासी 37 वर्षीय संतनसेल्वम कृष्णन भी शामिल हैं, जिनकी मौत कुवैत में एक पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर हुए ड्रोन हमले में हो गई थी. बाकी 19 भारतीय नागरिकों की मौत अलग-अलग हादसों और प्राकृतिक कारणों से हुई थी, लेकिन खाड़ी देशों पर ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के चलते उनके पार्थिव शरीर भारत लाने में डेरी हुई.

    6. आम जनता की जेब पर असर! प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे, जानें नई कीमतें

    प्रीमियम ईंधन इस्तेमाल (Premium Fuel) करने वालों को बड़ा झटका लगा है। Indian Oil Corporation (IOCL) ने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी नई दिल्ली में 100 ऑक्टेन पेट्रोल (XP100) की कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। नई दरें IOCL के आउटलेट्स पर लागू कर दी गई हैं। हालांकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।


  • 7. ईरान युद्ध का असर: भारत में इंटरनेट सेवाओं पर खतरा, वैकल्पिक रूट की तैयारी शुरू

    ईरान (Iran) से जुड़े क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब इंटरनेट ढांचे पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मिडिल ईस्ट (Middle east) से गुजरने वाली समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल (sea ​​internet cable) लाइनों को जोखिम बताया जा रहा है, जिनके जरिए भारत का बड़ा डेटा ट्रैफिक संचालित होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि इन केबलों को नुकसान पहुंचता है तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन डेटा ट्रांसफर धीमा हो सकता है और कंपनियों को वैकल्पिक लंबे रूट अपनाने पड़ेंगे।जानकारी के अनुसार भारत का करीब 60% इंटरनेट ट्रैफिक मुंबई के जरिए यूरोप जाता है, जो लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरता है। वहीं लगभग 40% ट्रैफिक चेन्नई से सिंगापुर और प्रशांत महासागर की ओर जाता है। वर्तमान में भारत के 14 लैंडिंग स्टेशनों पर 17 अंतरराष्ट्रीय समुद्री केबल सक्रिय हैं।

    8. ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने खड़े किए हाथ, कहा- ‘होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी नहीं’

    अमेरिका-इजरायल और ईरान (America, Israel, and Iran) के बीच जंग में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्या किया जाए इसपर अमेरिका संशय में नजर आ रहा है। अमेरिका को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे होर्मुज स्ट्रेट में नौवहन को सामान्य बनाया जाए जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट को रोका जा सके। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड बार-बार कह चुके हैं कि होर्मुज स्ट्रेट में बने हालातों से निपटने के लिए सहयोगी देशों को आगे आना चाहिए। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों को लेकर सख्त बयान दिया है। ईरान के खिलाफ जंग में सहयोग देने में दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले देशों पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं है। इस दौरान ट्रंप ने ऐसे संकेत भी दिए जिससे पता चलता है कि अमेरिकी सेना 2 से 3 सप्ताह में हमले खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान की बाधित होर्मुज स्ट्रेट में क्या होता है, उससे अमेरिका का कोई लेनादेना नहीं होगा।’


  • 9. चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, दूर तक बिखरे मिले छर्रे, इलाके में दहशत

    चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर-37 में पंजाब बीजेपी दफ्तर (Punjab BJP Office) के बाहर पार्किंग में धमाका हुआ है. ये धमाका बेहद कम इंटेंसिटी का था. फिर भी एहतियातन बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर हैं. चंडीगढ़ पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस धमाके को लेकर किसी भी एंगल की कोई पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी स्कूटी में हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

    10. नायरा के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

    कुछ दिन पहले ही नायरा कंपनी (Nayra Company) के ईंधन पंपों पर पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में इजाफा किया गया. अब एक और कंपनी ने भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. Shell India ने 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. कच्‍चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर रहने के कारण निजी ईंधन विक्रेता ने नुकसान से भरपाई के लिए ईंधन की कीमतों में इजाफा किया है. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. साथ ही डीजल की कीमत में 25 रुपये का इजाफा किया गया है. अब सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपया और पॉवर वेरिएंट की कीमत 129.85 रुपये हो गया है. स्थानीय टैक्स के कारण अन्य शहरों के इन पंपों पर ईंधन की कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं. डीजल की कीमतों में और भी ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई है, जो 25.01 रुपये प्रति लीटर है. अब सामान्य डीजल 123.52 रुपये और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये हो चुका है.

    Share:

  • After Nayara, Another Company Hikes Petrol and Diesel Prices

    Wed Apr 1 , 2026
    New Delhi: Just a few days ago, petrol and diesel prices were hiked at Nayara Energy’s fuel pumps. Now, another company has raised the prices of petrol and diesel in India. Shell India has increased petrol and diesel prices effective April 1st. Citing crude oil prices remaining above $100 per barrel, the private fuel retailer […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved