img-fluid

ममता सरकार को मानना चाहिए अनुशासन : राज्यपाल

July 25, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अब समय आ गया है कि ममता बनर्जी को एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए। अब समय आ गया है कि अनुशासन के मामले में पूरे देश में एक उदाहरण साबित किया जाए। अनुशासन के जरिए ही कोविड-19 के खिलाफ जंग को हम जीत सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लगातार विभिन्न जरिए से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल खड़ा करते रहे हैं। उन्होंने राज्य प्रशासन पर कोविड-19 से जंग में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। हाल ही में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर राजभवन आने को कहा है। उन्होंने राज्य में मौजूदा हालात के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है ताकि उन्हें राज्य की स्थिति के बारे में पता चल सके। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • शिवराज सरकार के मंत्रियों को समीकरण साधने की जिम्मेदारी

    Sat Jul 25 , 2020
    भोपाल। मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों के लिए सितंबर-अक्टूबर में संभावित उपचुनाव की तैयारी में शिवराज सरकार जुट गई है। मंत्रियों को इन क्षेत्रों में चुनावी समीकरण साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके मद्देनजर विभागीय स्तर पर निर्णय भी लिए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सड़क, पुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved