img-fluid

यूक्रेन युद्ध में रामपुर के युवक की मौत… गांव में मचा कोहराम, आज पहुंचेगा शव

April 04, 2026

रामपुर: रूस-युक्रेन युद्ध में मारे गए यूपी के रामपुर जिले के निवासी मृतक शावेद का शव का आज दिल्ली पहुंचेगा. वह तहसील स्वार के ग्राम सीतारामपुर (मजरा फतेहगंज) का रहने वाला था. परिजनों के अनुसार शावेद बेहतर भविष्य और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के सपने के साथ करीब 8 महीने पहले रूस गया था, लेकिन कथित तौर पर बिचौलियों के धोखे का शिकार हो गया.

परिजनों ने बताया कि वह करीब आठ महीने पहले एक स्थानीय एजेंट के माध्यम से रूस गया था. उसे आश्वासन दिया गया था कि उसे वहां के एक नामी होटल में वेटर का काम दिलाया जाएगा, जिससे वह अपने परिवार की गरीबी दूर कर सकेगा. ​आरोप है कि रूस पहुंचने के बाद शावेद को होटल में काम दिलाने के बजाय गुमराह किया गय. बिचौलियों और वहां मौजूद सिंडिकेट ने उसे धोखे से रूसी सेना में भर्ती करा दिया.


  • परिजनों का कहना है कि शावेद ने संपर्क करने पर बताया था कि उसे जबरन सैन्य प्रशिक्षण देकर युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर भेजा जा रहा है. इसी संघर्ष के दौरान गोली लगने से शावेद की मौत हो गई. शावेद अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था. परिवार कृषि और पशुपालन के सहारे जीवनयापन करता है. बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है.

    परिजनों का कहना है कि हमें बताया गया था कि वह होटल में सुरक्षित है, लेकिन हमें क्या पता था कि उसे मौत के मुंह में धकेल दिया गया है. हम बस अपने बेटे का चेहरा आखिरी बार देखना चाहते हैं. ​शावेद की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन और कुछ ग्रामीण शव की आधिकारिक पहचान और उसे वापस लाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं. आज जावेद का शव दिल्ली पहुंचेगा.

    ​इस संवेदनशील मामले पर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है. सीओ स्वार, अतुल कुमार पांडेय ने बताया हमें इस संबंध में कोई आधिकारिक कागजी सूचना प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मामला अत्यंत गंभीर है. हम उच्च स्तर पर संपर्क कर जानकारी जुटा रहे हैं.

    Share:

  • बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी, तेज रफ्तार हाइवा ने छीन ली परिवार की खुशियां

    Sat Apr 4 , 2026
    चतरा। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में मूर्वे स्टेडियम के पास एक दिल दहला देने वाले सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एक युवक एक मई को बहन की डोली उठाने की तैयारी कर रहा था, पर उससे पहले भाई की अर्थी उठ गई। रोड एक्सीडेंट के बाद परिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved