
चतरा। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में मूर्वे स्टेडियम के पास एक दिल दहला देने वाले सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एक युवक एक मई को बहन की डोली उठाने की तैयारी कर रहा था, पर उससे पहले भाई की अर्थी उठ गई। रोड एक्सीडेंट के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय चंदन कुमार राणा अपनी बहन नेहा कुमारी की शादी का कार्ड छपवाने बाजार जा रहा था। तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। नेहा गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बहन की शादी महज कुछ दिनों बाद 1 मई को तय थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है और हाइवा चालक की तलाश जारी है। परिवार शोक में डूबा है, जहां शादी की तैयारियां अब अंतिम संस्कार की रस्मों में बदल गईं। यह हादसा सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved