img-fluid

इंदौर में ऑनलाइन ठगी का जाल, ज़ोन 3 के चार थानों में 5 केस दर्ज; 20 लाख से ज्यादा की ठगी

April 04, 2026

इंदौर। इंदौर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, ताजा मामला पुलिस के ज़ोन-3 से सामने आया है। जहां अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और रकम वापस दिलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।


  • दरअसल, इंदौर पुलिस के ज़ोन-3 अंतर्गत चार थानों में ऑनलाइन ठगी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं, इनमें एक मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र, एक पलासिया, एक तुकोगंज और दो मामले बाणगंगा थाना क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों में आरोपियों ने अलग-अलग तरीके से ऑनलाइन फ्रॉड कर फरियादियों से 20 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, साथ ही जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर फ्रॉड के इन मामलों में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस यह भी कोशिश कर रही है कि जिन लोगों के साथ ठगी हुई है, उन्हें उनकी राशि वापस दिलाई जा सके। वही लगातार बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को देखते हुए पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने की अपील की है।

    Share:

  • पश्चिम एशिया संकट पर PM बोले- खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, दुश्मनी चाहती है कांग्रेस

    Sat Apr 4 , 2026
    तिरुवल्ला। केरल में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूबे के तिरुवल्ला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर जमकर प्रहार किए। पीएम ने कांग्रेस पर बेहद गंभीर आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved