img-fluid

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की गति धीमी… विकास कार्यों में लापरवाही मिली

April 06, 2026

आयुक्त ने किया अवलोकन, बाधाओं को दूर करने के निर्देश

इंदौर। नमामि गंगे (Namami Ganga) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (National Mission for Clean Ganga) के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (Treatment Plant) के निर्माण चल रहे हैं। कबीटखेड़ी (Kabitkhedi) में 120, 40 और 35 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांटों के निर्माण की गति कार्यकारी निदेशक बृजेन्द्र स्वरूप को कम नजर आई, जिसके चलते गति बढ़ाने और समय सीमा में इन प्रोजेक्टों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विनी जनवदे और ठेकेदार फर्म, कंसल्टेंट और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


  • निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक श्री स्वरूप द्वारा इंदौर शहर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 120 एमएलडी, 40 एमएलडी एवं 35 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (स्ञ्जक्क) के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही उज्जैन शहर में संचालित परियोजनाओं की प्रगति का भी अवलोकन किया गया। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के विभिन्न चरणों, निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं समयसीमा पर विशेष चर्चा की गई। कार्य में हो रही देरी पर श्री स्वरूप ने संबंधित ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्य की गति बढ़ाने तथा निर्धारित समयसीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत किए जा रहे ये कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शहरों में स्वच्छता एवं जल प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। अत: सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करना चाहिए। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा भी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की बाधा को शीघ्रता से दूर करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए।

    Share:

  • शादीशुदा महिला को पड़ोसी से हुआ प्यार, बहनोई संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान

    Mon Apr 6 , 2026
    मुजफ्फरपुर: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में चर्चित बर्तन व्यवसायी मकेश्वर पंडित हत्याकांड (Makeshwar Pandit Murder Case) का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी. मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और बहनोई ने मिलकर पेशेवर शूटर को सुपारी देकर हत्या कराई थी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved