img-fluid

West Bengal: विधानसभा चुनाव के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

April 10, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) चुनाव (Assembly elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना चुनावी घोषणापत्र (manifesto) जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह (ome Minister Amit Shah) ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया. इस घोषणापत्र को पार्टी ने भरोसा पत्र नाम दिया गया है. इसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक, प्रमुख वोटर वर्ग के लिए नकदी के वादे किए गए हैं.

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा. उन्होंने कहा कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है. लेफ्ट से परेशान जनता ने ममता दीदी को मैंडेट दिया. उन्होंने तीसरा मैंडेट भी प्राप्त किया, लेकिन जिन आशाओं के साथ जनता ने ममता बनर्जी को जनादेश दिया था, सरकार उन पर खरी नहीं उतरी है.


  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र भरोसे का है. यह सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा है. उन्होंने कहा कि इस भरोसे के आधार पर रचनात्मक रूप से चुनाव में जाना चाहते हैं. अमित शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बंगाल की जनता हमें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी.

    अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ेगी. पश्चिम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए. हम घुसपैठियों को बाहर निकाल देश और बंगाल को सुरक्षित बनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि बकाया डीए भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और सरकार बनने के 45 दिन के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा.

    अमित शाह ने कहा कि एक से पांच तारीख के भीतर हर महीने बीजेपी की सरकार हर माता के खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर करेगी. आयुष्मान भारत समेत सभी केंद्रीय योजनाएं बंगाल में लागू करेंगे. उन्होंने छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा कियाय. अमित शाह ने कहा कि बंगाल की सीमाओं को घुसपैठ के लिए सील करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि एक भी गौ माता की तस्करी भारत के बाहर न हो.

    उन्होंने एक करोड़ स्वरोजगार और रोजगार के अवसर हम सृजित करेंगे. हजारों युवाओं को उद्योग साहसी बनाने का काम करेंगे. अमित शाह ने बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये मासिक भत्ता देने का काम भी करेंगे. उन्होंने कहा कि हम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार के 15 साल पर श्वेतपत्र लाएंगे. यह श्वेतपत्र दो हिस्सों में होगा.

    अमित शाह ने पहले सौ दिन औद्योगिक विकास का रोडमैप बनाने, उत्तर बंगाल का औद्योगिक विकास करने, दार्जिलिंग चाय को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए प्रयास करने के वादे किए हैं. उन्होंने कहा कि सीमाएं सुरक्षित करने के लिए बाड़ लगाने को बंगाल सरकार हमें जमीन ही नहीं देती है. हम यह सुनिश्चित करेंगे. अमित शाह ने कहा कि नदी-नालों में पैट्रोलिंग की व्यवस्था करेंगे. भ्रष्टाचार समाप्त करने की दिशा में कदम उठाएंगे. माफिया राज समाप्त करने के लिए समयबद्ध रोडमैप बंगाल की जनता के सामने रखेंगे.

    Share:

  • गर्भवती के पेट पर दबंगों ने मारी लात, जुड़वा बच्चों की दर्दनाक मौत

    Fri Apr 10 , 2026
    हावेरी: कर्नाटक के हावेरी जिला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कर्ज के पैसे वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक गर्भवती महिला के साथ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान उसके पेट पर लात मारी. इस हमले के कारण उसके गर्भ में पल रहे छह महीने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved