img-fluid

IPL 2026: अंपायर से बहस करना DC के नीतीश राणा को पड़ा भारी, CSK के कप्तान ऋतुराज पर जुर्माना क्यों?

April 12, 2026

चेन्नई. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दो बड़े नामों पर कार्रवाई हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के नीतीश राणा (Nitish Rana) और सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), दोनों को अलग-अलग मामलों में जुर्माना झेलना पड़ा।

अंपायर से बहस पर राणा पर कार्रवाई
मैच के दौरान सबसे बड़ा विवाद दिल्ली की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला, जब बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने पसीने के कारण अपने ग्लव्स बदलने की अनुमति मांगी। चेन्नई की उमस भरी गर्मी में यह एक सामान्य मांग थी, लेकिन चौथे अंपायर ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और स्टब्स के आउट होते ही नीतीश राणा अंपायर से भिड़ गए। इस व्यवहार को आईपीएल ने आचार संहिता का उल्लंघन माना। आईपीएल के बयान के मुताबिक, ‘नीतीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।’ आगे कहा गया, ‘राणा ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।’ हालांकि राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया।


  • स्लो ओवर रेट ने गायकवाड़ को फंसाया
    दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी कार्रवाई से नहीं बच सके। उनकी टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाई, जिसके चलते उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। आईपीएल के मुताबिक, ‘यह सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’ स्लो ओवर रेट आईपीएल में एक गंभीर मुद्दा माना जाता है और बार-बार गलती होने पर सजा और भी कड़ी हो सकती है।

    मैच का नतीजा और आगे की राह
    इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन से जीत दर्ज की। यह उनकी इस सीजन की पहली जीत रही। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है। अब चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जहां वे अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।

    Share:

  • अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना की कथित फीस बनी सुर्खी...

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारों को एक साथ लेकर बन रही बहुचर्चित फिल्म (Film) Raaka इन दिनों अपने भव्य बजट (Budget) और स्टार कास्ट की कथित फीस (Fee) को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट (Pan India Project) को एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट के रूप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved