img-fluid

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ सहित हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई, 4 दिन में 600 लोगों का चालान

October 05, 2026

उज्जैन। बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और नंबर प्लेट को छिपाने या उसके नंबरों को अस्पष्ट करने की कोशिश अब वाहन चालकों को भारी पड़ रही है। यातायात पुलिस ने 4 दिन में ऐसे 600 लोगों पर कार्रवाई की है।



  • यातायात थानाप्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान टेप लगाकर नंबर छिपाने, नंबर प्लेट को साइड से मोडऩे और नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों सहित बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों की धरपकड़ की गई। यातायात पुलिस की कार्रवाई में ऐसे कई वाहन सामने आ रहे हैं, जिनमें नंबर प्लेट को जानबूझकर इस तरह लगाया या मोड़ा गया है कि कैमरे अथवा पुलिस की नजर से नंबर स्पष्ट न आ सके। पुलिस ऐसे वाहनों को रोककर नंबर प्लेट दुरुस्त कराने के साथ चालान भी कर रही है। ऐसे कई दो पहिया वाहन और रिक्शा पुलिस ने पकड़े जिनके नंबरों से छेड़छाड़ की गई थी और उनसे जुर्माना वसूला गया। वहीं हेलमेट नहीं पहनने वालों की भी धरपकड़ गई है। टीआई के अनुसार पिछले 4 दिनों के दौरान विभिन्न पाइंटों पर 600 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved