img-fluid

12 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 12, 2026

1 बेनतीजा रही यूएस-ईरान इस्लामाबाद वार्ता, जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी, डील के बिना लौट रहे

पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी में अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच चली 21 घंटे लंबी गहन चर्चा के बावजूद कोई समझौता (agreement) नहीं हो सका है यानि यह बातचीत बेनतीजा रही. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हम खुले दिल से यहां आए थे लेकिन अब हम बिना डील के अमेरिका लौट रहे हैं. वहीं ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम के मुताबिक,अमेरिका की अत्यधिक मांगों ने एक कॉमन फ्रेमवर्क और समझौते में रूकावट डाली. प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वेंस ने कहा, ‘गुड न्यूज ये है कि हमारी ईरानियों के साथ कई मुद्दों पर सार्थक चर्चाएं हुई हैं. बेड न्यूज यह है कि हम किसी समझौते तक नहीं पहुंच पाए हैं. और मेरा मानना है कि यह अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है.’

2. पाकिस्तान ने रक्षा समझौते के तहत 13,000 सैनिक और 18 लड़ाकू विमान भेजे सऊदी, संयुक्त सुरक्षा पर जोर

पाकिस्तान (Pakistan) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करते हुए पाकिस्तान ने अपना एक बड़ा सैन्य दल सऊदी अरब भेजा है। इस दल में करीब 13,000 सैनिकों के साथ 10 से 18 लड़ाकू विमान शामिल हैं। यह तैनाती दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष हुए संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते (Defense Agreements) के तहत की गई है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह सैन्य दल पूर्वी क्षेत्र में स्थित किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर तैनात किया गया है। इसमें पाकिस्तान वायु सेना के लड़ाकू और सहयोगी विमान शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, संचालन क्षमता बढ़ाना और क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा को मजबूती देना है।

3. महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की PM मोदी ने की अपील, बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन

प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने महिला आरक्षण (Women’s Reservation) कानून को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे सच्ची भावना से लागू करने का समय बताया है। संसद (Parliament) के विशेष सत्र से पहले लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) के फ्लोर लीडर्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी दलों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में महिला आरक्षण कानून से जुड़े ऐतिहासिक विषय पर विस्तृत चर्चा होगी, जो देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है।


  • 4. नहीं रहीं दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

    बॉलीवुड (Bollywood) की लेजेंडरी सिंगर्स (Legendary playback singer) में से एक आशा भोसले ( Asha Bhosle) ने दुनिया को अलविदा (passes away) कह दिया है. वो 92 साल की थीं. आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने कन्फर्म किया था कि सिंगर उनकी केयर भी हैं. सिंगर की पोती ने बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है. मगर अब खबर आई है कि आशा भोसले का निधन हो गया है.

    5. ईरान का बड़ा बयान, “इस्लामाबाद पहुंचने से पहले ही हमने कह दिया था ‘जीरो ट्रस्ट’, आगे जो होगा देख लेंगे”

    ईरान-अमेरिका (Iran-US) के बीच शांति वार्ता फेल होने के बाद तेहरान का तीखा बयान सामने आया है। जिमबाब्बे में ईरान के दूतावास ने कहा, “इस्लामाबाद पहुंचने से पहले ही हमने कह दिया था ‘जीरो ट्रस्ट’, आगे जो होगा देख लेंगे।” जाहिर है ईरान अमेरिका के आगे बिल्कुल भी सरेंडर करने को तैयार नहीं है। ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रमों से भी पीछे हटने से इनकार कर दिया। वहीं अमेरिका की जिद थी की ईरान अपने परमाणु कार्यक्रमों को पूरी तरह बंद करे और स्ट्रेट ऑफ होर्मजु से जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुरक्षित करे, लेकिन ईरान का कहना था कि होर्मुज तभी खुल सकता है, जब उसे परमाणु कार्यक्रम जारी रखने दिया जाए, उसकी सीज संपत्तियों को अमेरिका रिलीज करे और लेबनान पर इजरायली हमला बंद हो। मगर अमेरिका ने ईरान की इन शर्तों को नाजायज बताया और वार्ता फेल हो गई।

    6. मई के दूसरे हफ्ते में लागू हो सकता है मुक्त व्यापार समझौता, चेक करें डिटेल्स

    भारत-यूनाइटेड किंगडम (India–United Kingdom) मुक्त व्यापार समझौता मई के दूसरे हफ्ते से लागू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। भारत और यूनाइटेड किंगडम ने इस समझौते पर पिछले साल जुलाई में हस्ताक्षर किए गए थे। दोनों देशों ने 24 जुलाई, 2025 को वृहद आर्थिक और व्यापार करार पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात जीरो टैरिफ पर यूनाइटेड किंगडम के बाजार में पहुंचेगा। वहीं, भारत कार और शराब जैसे ब्रिटिश उत्पादों पर शुल्क दरें घटाएगा। अधिकारी ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि ये समझौता मई के दूसरे हफ्ते से लागू हो जाएगा।”


  • 7. ‘जातिगत जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है सरकार’, जयराम रमेश ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

    कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार (Central government) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। पार्टी का कहना है कि सरकार जाति जनगणना को जानबूझकर टालना चाहती है और महिलाओं के आरक्षण कानून में बदलाव करके देश को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार का इरादा जाति जनगणना को ‘ठंडे बस्ते’ में डालने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर भारी भ्रम फैला रहे हैं। जयराम रमेश के मुताबिक, सरकार अनुच्छेद 334-A में संशोधन करना चाहती है। इस आर्टिकल में यह प्रावधान है कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में आरक्षण जनगणना और परिसीमन के बाद ही लागू होगा।कांग्रेस का कहना है कि सरकार अब यह कह रही है कि जाति जनगणना के नतीजे आने में कई साल लगेंगे, जबकि बिहार और तेलंगाना जैसे राज्यों ने 6 महीने के अंदर ही जाति सर्वे पूरा कर लिया था।

    8. अमेरिका ने किया होर्मुज की नाकेबंदी का ऐलाट्रंन, प बोले- अब किसी जहाज को नहीं आने-जाने देंगे

    ईरान (Iran) के साथ इस्लामाबाद में शांति वार्ता (Peace Talks in Islamabad) बेनतीजा रहने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आने-जाने वाले जहाजों की नाकेबंदी शुरू करेगा. उनका यह बयान क्षेत्र में तनाव को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिकी नौसेना तुरंत प्रभाव से होर्मुज में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले सभी जहाजों को रोकने की प्रक्रिया शुरू करेगी. मैंने अपनी नौसेना को यह भी निर्देश दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान को टोल चुकाने वाले प्रत्येक जहाज की तलाश करे और उसे रोके.’ उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान इस अहम समुद्री मार्ग को खुला रखने के अपने आश्वासनों का पालन करने में विफल रहा है. ट्रंप के मुताबिक, समुद्र में बारूदी सुरंगों (माइंस) की आशंका के कारण जहाजों की आवाजाही पहले ही प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा, ‘अगर जहाज मालिकों को लगे कि कहीं भी माइन हो सकती है, तो वे जोखिम क्यों लेंगे?’


  • 9. जंग में रूस की एंट्री! अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता की पुतिन ने की पेशकश

    28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान (America, Israel, and Iran) के बीच शुरू हुआ जंग अभी नाजुक हालातों से गुजर रहा है. दो सप्ताह का सीजफायर तो हो गया है. लेकिन, इसे टिकाऊ बनाने को लेकर जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बैठक हुई वह सफल नहीं रही. अमेरिका और ईरान 1979 के बाद पहली बार एक मेज पर साथ आकर मतभेदों को सुलह करने के लिए बैठे थे. लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. इन सब के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्था की पेशकश की है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की. इस बातचीत में पुतिन ने साफ कहा कि रूस इस पूरे इलाके में शांति स्थापित करने के प्रयासों में मदद करने के लिए तैयार है. क्रेमलिन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूस चाहता है कि बातचीत के जरिए इस संकट का समाधान निकले और पूरे क्षेत्र में स्थिरता आए.


  • 10. पंचायत से संसद तक नारी शक्ति…PM मोदी कल देशभर की महिलाओं से करेंगे संवाद

    महिला आरक्षण (Women’s Reservation) को लेकर सोमवार को एक बड़ा सम्मेलन होने वाला है. कल सुबह ग्यारह बजे विज्ञान भवन में पीएम मोदी (PM Modi) नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करेंगे और देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे. वह इस अवसर पर विभिन्न सेक्टरों में काम कर रहीं महिलाओं के साथ सीधा संवाद भी करेंगे. इस सम्मलेन में देश भर से जानी-मानी महिलाओं को बुलाया गया. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित इस सम्लमेन में महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित बदलावों पर विचार और पास होने की उम्मीद है.

    Share:

  • US Announces Blockade of Strait of Hormuz; Trump Declares: "We Will No Longer Allow Any Ships to Pass"

    Sun Apr 12 , 2026
    New Delhi: Following the inconclusive outcome of peace talks with Iran held in Islamabad, Donald Trump has made a major announcement, stating that the United States will soon initiate a blockade of ships entering and exiting the Strait of Hormuz. This statement is widely perceived as a move that will further escalate tensions in the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved