img-fluid

बाबा साहेब की 135वीं जयंती: राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी सहित कई हस्तियों ने डॉ आंबेडकर को नमन किया

April 14, 2026

नई दिल्ली. बाबा साहेब (Babasaheb) डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की 135वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत अन्य सियासी हस्तियों ने उन्हें नमन किया। इसी के साथ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य सांसदों ने संसद परिसर में स्थित बीआर आंबेडकर प्रेरणा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया।”


  • बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करें : राष्ट्रपति मुर्मू
    राष्ट्रपति ने कहा, ”उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनके बहुआयामी योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर, आइए हम बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

    राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के प्रयास प्रेरणादायक : पीएम मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

    बाबा साहेब की विरासत को कमजोर करने में लगीं कुछ ताकतें : राहुल गांधी
    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, ”बाबा साहेब ने हमें सिर्फ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दिया। लेकिन आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की इस विरासत और हमारे संविधान को कमजोर करने में लगी हैं – लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है, अधिकारों को कुचला जा रहा है, और समता की सोच पर हमला हो रहा है। यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है – मैं पूरी शक्ति के साथ, आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। हम सब मिल कर बाबा साहेब के सपनों के भारत को फिर से साकार करेंगे। आप सभी को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।”

    बाबा साहेब ने किया था धारा 370 का विरोध : अमित शाह
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबासाहेब का जीवन यह सिखाता है कि जब संकल्प देशसेवा और लोगों के कल्याण का हो, तब हर बाधा छोटी हो जाती है। सामाजिक न्याय के पुरोधा, संविधान शिल्पी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर नमन।”

    राजनाथ सिंह ने भी किया बाबा साहेब को नमन
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, महान समाज-सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! बाबासाहेब ने आजीवन समाज में समता और समरसता बढ़ाने के लिए कार्य किया। उनका पूरा जीवन वंचित वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिए समर्पित था। बाबासाहब एक महान विचारक और देश की अनेक संस्थाओं के निर्माता भी थे। विपरीत परिस्थितियों में भी बाबासाहब ने असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं और राष्ट्र निर्माण में अमिट योगदान दिया।”

    Share:

  • म्यूजिक इंडस्ट्री का किस्सा: आशा भोसले ने हिमेश रेशमिया और आरडी बर्मन को लेकर किया बड़ा खुलासा

    Tue Apr 14 , 2026
    नई दिल्ली।भारतीय संगीत(Indian music) की महान गायिका(legendary singer)आशा भोसले(Asha Bhosle)अपने पति और दिग्गज संगीतकार आर. डी. बर्मन(R.D. Burman) की विरासत को लेकर बेहद संवेदनशील मानी जाती थीं। वे कभी भी उनके काम या योगदान पर किसी तरह की नकारात्मक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करती थीं। इसी सख्त रवैये के कारण साल 2006 में एक बड़ा विवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved