img-fluid

वैशाख अमावस्या 2026 पर पंचक का साया, 5 दिन का अशुभ योग, इन कामों को करने से बचे

April 15, 2026

नई दिल्ली। अमावस्या तिथि (New Moon Tithi) को पितरों की शांति, पूजा-पाठ और आत्मिक शुद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्नान और दान (Bathing and Donat) करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। लेकिन इस बार वैशाख अमावस्या 2026 (Vaishakh Amavasya 2026) पर पंचक का प्रभाव भी रहेगा, जिससे इस तिथि का महत्व और संवेदनशीलता दोनों बढ़ गए हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस संयोग में कुछ कार्यों से परहेज न करने पर जीवन में बाधाएं, मानसिक अशांति और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।

पंचक और अमावस्या का दुर्लभ संयोग
पंचक की शुरुआत 13 अप्रैल 2026 की तड़के सुबह से हो चुकी है, जो 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:02 बजे समाप्त होगा। वहीं वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को पड़ रही है। ऐसे में अमावस्या से जुड़े स्नान, दान और पितृ कर्म पंचक काल के दौरान ही किए जाएंगे, जिससे यह संयोग और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन कार्यों से जरूर बचें
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है। इनमें किसी भी प्रकार के शुभ कार्य की शुरुआत शामिल है। शादी, सगाई, रोका, गृह प्रवेश, मुंडन और जनेऊ संस्कार जैसे मांगलिक कार्य इस समय नहीं करने चाहिए।


  • दिशा यात्रा और वस्तु खरीद से परहेज करें
    पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा को अशुभ माना जाता है। साथ ही इस समय लकड़ी, ईंधन या किसी भी प्रकार की ज्वलनशील वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा बिस्तर, पलंग या शैय्या जैसी वस्तुओं की खरीद भी वर्जित मानी जाती है।

    निर्माण कार्य और सावधानी जरूरी
    मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान घर के निर्माण की शुरुआत या छत डालने का कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में रुकावटें और नकारात्मकता बढ़ने की बात कही जाती है।

    सुनसान स्थान और व्यवहार में सावधानी
    अमावस्या की रात को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय सुनसान स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही बुजुर्गों और पितरों के प्रति सम्मान बनाए रखना अत्यंत आवश्यक माना गया है, क्योंकि इस दिन किए गए गलत व्यवहार का प्रभाव अधिक गंभीर माना जाता है।

    इन उपायों से मिलती है शांति
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और दान करना शुभ माना जाता है। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने और गंगाजल छिड़कने से नकारात्मकता दूर होने और मानसिक शांति मिलने की बात कही जाती है।

    (डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है।)

    Share:

  • AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर

    Wed Apr 15 , 2026
    नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल (Ashok Mittal) के गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब स्थित 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई यूनिवर्सिटी के फंड से संबंधित संदिग्ध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved