img-fluid

बिहार : सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 75 साल में पहली बार बना बीजेपी का सीएम

April 15, 2026

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) को आखिरकार नया ‘चौधरी’ मिल गया. सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बुधवार को बिहार के नए सीएम (Chief Minister) के रूप में शपथ ली. लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद उनको ये मौका मिला. सम्राट बिहार के 24वें मुख्यमंत्री हैं. राज्य में पहली बार बीजेपी (BJP) का कोई नेता इस पद तक पहुंच पाया है.

सम्राट के साथ-साथ राज्य को दो नए डिप्टी सीएम भी मिले हैं. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में और विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.


  • बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए (जिसमें बीजेपी, जेडीयू और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं) के शीर्ष नेता समारोह में शामिल हुए. इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार और एनडीए के सभी विधायक शामिल थे.

    नीतीश कुमार, जो अब राज्यसभा सांसद हैं, ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही अपने मंत्रिमंडल को भंग कर दिया. इसमें सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री थे और उनके पास महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय का प्रभार था.

    चौधरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. उनको मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय पर्यवेक्षक) की मौजूदगी में विधायी दल का नेता नामित किया गया था.

    Share:

  • धुरंधर की सफलता पर चुप क्यों हुई इंडस्ट्री कुणाल कोहली बोले बड़े डायरेक्टर्स को था फ्लॉप का इंतजार

    Wed Apr 15 , 2026
    नई दिल्ली । फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) की चमक दमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाइयां (Bitter Truths) अक्सर सामने नहीं आ पातीं लेकिन जब कोई इन पर खुलकर बात करता है तो कई भ्रम टूट जाते(Many illusions would shatter.) हैं हाल ही में फिल्ममेकर कुणाल कोहली (Filmmaker Kunal Kohli) ने ऐसी ही एक सच्चाई उजागर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved