
अमरावती। महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती जिले (Amravati District) में लड़कियों (Girls) को झांसे में लेकर कथित यौन शोषण (Sexual Harassment) और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19) के घर पर बुलडोजर चला दिया।
मुख्य आरोपी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
परतवाड़ा निवासी आरोपी अयान अहमद के खिलाफ कार्रवाई के बाद मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि वह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) से जुड़ा कार्यकर्ता है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने आईपीएस डॉ. शुभम कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम में 11 पुलिस अधिकारी और 36 कांस्टेबल शामिल किए गए हैं।
संगठित गिरोह और बड़े नेटवर्क की आशंका
जांच के दौरान भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जो नागपुर सहित अन्य शहरों तक फैला हुआ है। इसी आधार पर जांच में अब ब्लैकमेलिंग, संगठित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है।
पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन
प्रशासन ने कहा है कि पीड़ित लड़कियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
मोबाइल से मिले अहम डिजिटल सबूत
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ट्यूशन और कोचिंग सेंटरों के बाहर लड़कियों को निशाना बनाकर कथित रूप से उन्हें अपने जाल में फंसाया। गिरफ्तार आरोपियों में उजेर इकबाल खान, तबरेज खान तसलीम खान और मोहम्मद साद मोहम्मद साबिर शामिल हैं।
बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनसे अब तक 18 वीडियो और 39 तस्वीरें बरामद हुई हैं। जांच में यह भी दावा किया जा रहा है कि 180 से अधिक लड़कियों के शोषण और 350 से अधिक आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार का मामला सामने आया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved